Live
Search
Home > जॉब > UPSC Vacancy: IAS, IPS, IFS बनने का बेहतरीन मौका, ग्रेजुएट करें आवेदन, शानदार मिलेगी सैलरी

UPSC Vacancy: IAS, IPS, IFS बनने का बेहतरीन मौका, ग्रेजुएट करें आवेदन, शानदार मिलेगी सैलरी

UPSC Notification 2026 Released: भारत सरकार में नौकरी (Govt Jobs) पाने का एक सुनहरा मौका है. इन पदों पर आवेदन करने से पहले उम्मीदवार दिए गए बातों को ध्यान से पढ़ें.

Written By: Munna Kumar
Last Updated: February 4, 2026 18:15:26 IST

Mobile Ads 1x1

UPSC Notification 2026 Released: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सर्विसेज परीक्षा (CSE) 2026 के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन 4 फरवरी 2026 को जारी कर दिया है. इस देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा के जरिए IAS, IPS, IFS, IRS समेत ग्रुप A और ग्रुप B की 20 से अधिक सेवाओं में कुल 933 पदों पर भर्ती की जाएगी. इच्छुक उम्मीदवार upsc.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन की अंतिम तिथि 24 फरवरी 2026 तय की गई है.

इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक के जरिए भी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. साथ ही नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से पूरा नोटिफिकेशन देख सकते हैं. UPSC द्वारा इस बार घोषित 933 रिक्तियां पिछले वर्ष से थोड़ी कम हैं. वर्ष 2025 में 979 पद और 2024 में 1,105 पद शामिल थे. इसके बावजूद, प्रतियोगिता का स्तर पहले की तरह ही कड़ा रहने की संभावना है.

PwBD उम्मीदवारों के लिए आरक्षित सीटें

इस भर्ती प्रक्रिया में बेंचमार्क विकलांगता (PwBD) श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए कुल 33 पद आरक्षित किए गए हैं. इनमें शामिल हैं:

7 पद: दृष्टिहीन और कम दृष्टि वाले उम्मीदवार
11 पद: बहरे और कम सुनने वाले उम्मीदवार
8 पद: लोकोमोटर विकलांगता (सेरेब्रल पाल्सी, बौनापन, एसिड अटैक पीड़ित आदि)
7 पद: बहुविकलांगता वाले उम्मीदवार

यह कदम समावेशी भर्ती की दिशा में एक अहम प्रयास माना जा रहा है.

UPSC CSE 2026: परीक्षा शेड्यूल

UPSC CSE 2026 की चयन प्रक्रिया तीन चरणों में होगी:

प्रारंभिक परीक्षा (Prelims) – 24 मई 2026
मुख्य परीक्षा (Mains) – 21 अगस्त 2026 से
इंटरव्यू / पर्सनैलिटी टेस्ट – 275 अंक (कोई न्यूनतम कट-ऑफ नहीं)

योग्यता और आयु सीमा

न्यूनतम आयु: 21 वर्ष
अधिकतम आयु: 32 वर्ष (जनरल कैटेगरी)

SC, ST, OBC, पूर्व सैनिक और PwBD उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी. कुछ मामलों में उम्मीदवार संचयी आयु-छूट के भी योग्य होंगे.

यहां देखें आवेदन करने का लिंक और नोटिफिकेशन
UPSC Recruitment 2026 अप्लाई करने का लिंक
UPSC Recruitment 2026 नोटिफिकेशन

कैटेगरी के अनुसार प्रयासों की सीमा

जनरल (UR): 6 प्रयास
OBC और PwBD: 9 प्रयास
SC / ST: असीमित प्रयास (आयु सीमा तक)

आवेदन प्रक्रिया कैसे करें

उम्मीदवारों को सबसे पहले UPSC के One Time Registration (OTR) प्लेटफॉर्म पर रजिस्ट्रेशन करना होगा. इसके बाद upsconline.gov.in के जरिए CSE 2026 का ऑनलाइन आवेदन भरा जा सकता है. पहले से रजिस्टर्ड उम्मीदवार सीधे लॉग-इन कर आवेदन कर सकते हैं.

MORE NEWS

Home > जॉब > UPSC Vacancy: IAS, IPS, IFS बनने का बेहतरीन मौका, ग्रेजुएट करें आवेदन, शानदार मिलेगी सैलरी

Written By: Munna Kumar
Last Updated: February 4, 2026 18:15:26 IST

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS