Live
Search
Home > जॉब > UPSC Salary: यूपीएससी में सेलेक्शन के बाद कितनी होती है कमाई, क्या-क्या है सुविधाएं? जानें पोस्ट और पावर

UPSC Salary: यूपीएससी में सेलेक्शन के बाद कितनी होती है कमाई, क्या-क्या है सुविधाएं? जानें पोस्ट और पावर

UPSC Salary: अगर आप भी यूपीएससी की परीक्षा के लिए आवेदन कर रहे हैं, तो इसमें चयन होने पर मिलने वाली सैलरी और करियर ग्रोथ के बारे में नीचे विस्तार से पढ़ सकते हैं.

Written By: Munna Kumar
Last Updated: February 5, 2026 10:14:19 IST

Mobile Ads 1x1

UPSC Salary: यूपीएससी सिविल सर्विसेज परीक्षा पास करना देश के लाखों युवाओं की ख्वाहिश होती है. इसकी वजह सिर्फ प्रतिष्ठित पद नहीं, बल्कि इससे मिलने वाला स्थिर करियर, सामाजिक सम्मान और मजबूत आर्थिक सुरक्षा भी है. यही कारण है कि उम्मीदवार अक्सर जानना चाहते हैं कि UPSC में चयन के बाद सैलरी कितनी होती है. सच्चाई यह है कि वेतन पद, रैंक और सेवा के वर्षों के अनुसार बदलता है, लेकिन यह करियर लंबे समय तक संतुष्टि, स्थिर और सुरक्षित भविष्य की गारंटी देता है.

UPSC में चयन के बाद उम्मीदवारों की नियुक्ति IAS, IPS, IFS, IRS जैसी ग्रुप-A सेवाओं में होती है. इन सभी सेवाओं की सैलरी 7वें वेतन आयोग के अनुसार निर्धारित की जाती है. शुरुआत पे लेवल-10 से होती है. एंट्री लेवल पर एक अधिकारी को 56,100 प्रतिमाह बेसिक सैलरी मिलती है. इसके साथ कई सरकारी भत्ते जुड़ते हैं, जिससे इन-हैंड सैलरी कहीं ज़्यादा हो जाती है.

प्रमुख UPSC पोस्ट और उनकी सैलरी

इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस (IAS):- IAS अधिकारी प्रशासन की रीढ़ माने जाते हैं. शुरुआत 56,100 से होती है और प्रमोशन के साथ सैलरी 2.5 लाख प्रतिमाह (कैबिनेट सेक्रेटरी लेवल) तक पहुंच सकती है.

इंडियन पुलिस सर्विस (IPS):- IPS अधिकारी कानून व्यवस्था और आंतरिक सुरक्षा संभालते हैं. इन्हें भी समान बेसिक पे मिलता है, साथ ही फील्ड पोस्टिंग पर अतिरिक्त भत्ते भी मिलते हैं.

इंडियन फॉरेन सर्विस (IFS):- IFS अधिकारियों की विदेश पोस्टिंग सबसे खास मानी जाती है. विदेशी भत्तों के कारण उनकी कुल कमाई अन्य सेवाओं की तुलना में काफी अधिक हो जाती है.

इंडियन रेवेन्यू सर्विस (IRS):- IRS अधिकारी टैक्स और राजस्व प्रशासन में काम करते हैं. इस सेवा में करियर ग्रोथ और प्रमोशन के अच्छे अवसर होते हैं.

UPSC सैलरी के साथ मिलने वाले भत्ते

महंगाई भत्ता (DA)
हाउस रेंट अलाउंस (HRA) या सरकारी आवास
ट्रैवल अलाउंस (TA)
खुद और परिवार के लिए मेडिकल सुविधाएं
ये भत्ते सैलरी को और आकर्षक बना देते हैं.

UPSC अधिकारियों को मिलने वाली खास सुविधाएं

UPSC नौकरियों की पहचान उनकी लॉन्ग-टर्म सुविधाएं हैं:
सरकारी बंगला या सब्सिडी वाला घर
ड्राइवर के साथ सरकारी गाड़ी
वरिष्ठ अधिकारियों को सुरक्षा कवर
टॉप सरकारी अस्पतालों में मुफ्त इलाज
पेंशन, पेड लीव और रिटायरमेंट बेनिफिट्स

करियर ग्रोथ और प्रमोशन

अनुभव और सीनियरिटी के साथ अधिकारी जॉइंट सेक्रेटरी, सेक्रेटरी और कैबिनेट सेक्रेटरी जैसे उच्च पदों तक पहुंचते हैं, जहां सैलरी और अधिकार दोनों बढ़ते हैं.

MORE NEWS

Home > जॉब > UPSC Salary: यूपीएससी में सेलेक्शन के बाद कितनी होती है कमाई, क्या-क्या है सुविधाएं? जानें पोस्ट और पावर

Written By: Munna Kumar
Last Updated: February 5, 2026 10:14:19 IST

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS