होम / जामुन के बीजों से बनाएं पाउडर, ब्लड प्रेशर जैसी समस्याएं होंगी दूर

जामुन के बीजों से बनाएं पाउडर, ब्लड प्रेशर जैसी समस्याएं होंगी दूर

Shashikala Dushad • LAST UPDATED : July 11, 2023, 5:18 pm IST
ADVERTISEMENT
जामुन के बीजों से बनाएं पाउडर, ब्लड प्रेशर जैसी समस्याएं होंगी दूर

blackberry,

 India News (इंडिया न्यूज),Health News:  जामुन देखने में बैंगनी रंग का छोटा और मीठा फल होता है। जिसमें एक छोटा सा बीज भी होता है जामुन खाने में तो बहुत स्वादिष्ट लगता है। लेकिन इसके बीज अक्सर हम निकालकर फेंक देते हैं। लेकिन, क्या पता है जामुन के बीजों का सेवन फायदेमंद हो सकता है? असल में जामुन के बीजों को सुखाकर और पीसकर पाउडर तैयार किया जाता है। जामुन का यह पाउडर सेहत को एक नहीं बल्कि कई फायदे देता है। न्यूट्रिशनिस्ट लवनीत बत्रा से जानिए जामुन के पाउडर फायदों के बारे में जिन्हें देख कर आप भी शुरू कर सकते हैं। जामुन के बीजों से बने पाउडर का सेवन।

जामुन के बीजों से बने पाउडर के फायदे

जामुन के बीजों से बनने वाले पाउडर के सेवन करने से हमारे शरीर को हाई ब्लड ग्लुकोज लेवल कम होने में मदद मिल सकती है। जामुन के बीजों में जैंबोलाइन और जैंबोशाइन नामक एक्टिव इंग्रीडिएंट्स होते हैं। जो हमारे ब्लड शुगर को कम करने और इंसुलिन लेवल्स को शरीर में बढ़ाने में मदद करते हैं। इनका ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी कम होता है जिस वजह से इनका सेवन डायबिटीज (Diabetes) में किया जाता है। हालांकि, डायबिटीज के मरीजों को अपने चिकित्सक से सलाह आवश्य लेनी चाहिए.

शरीर को फ्री रेडिकल्स से दिलाए छुटकारा

एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होने के चलते जामुन के बीजों का पाउडर हमारे शरीर को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाता है। खासकर लिवर सेल्स को सुरक्षित करने में इसका असर देखने को मिलता है। यह शरीर में लिवर की इंफ्लेमेशन को रोकता है

शरीर में ब्लड प्रेशर को करे कमरी

हाई ब्लड प्रेशर कि समस्या से परेशान लोग जामुन के बीजों के पाउडर को हफ्ते में 2 से 3 बार खा सकते हैं। जामुन के पाउडर में एलैजिक एसिड नाम का एंटी-ऑक्सीडेंट होता है. जो बढ़ते ब्लड प्रेशर को कम करता है।

ये भी पढ़ें :- अपने खाने में शामिल करें प्रोटीन से भरपूर ये दाल, साथ में वजन भी होगाल कम

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT