होम / Body Swelling: आपके शरीर का सूजन बढ़ा सकता है चिंता, कई वजहों से होती है शरीर के इन हिस्सों में सूजन जानें..

Body Swelling: आपके शरीर का सूजन बढ़ा सकता है चिंता, कई वजहों से होती है शरीर के इन हिस्सों में सूजन जानें..

Himanshu Pandey • LAST UPDATED : August 19, 2023, 4:01 am IST

India News (इंडिया न्यूज), Body Swelling: किसी भी व्यक्ति के शरीर में सूजन हो सकता है और इसके कई कारण भी हो सकते हैं। गर्म या ठंडा किसी भी मौसम में सूजन आना आम बात है। लेकिन 30 की उम्र के बाद अगर आपके शरीर में सूजन रहती और आप थका हुआ महसूस करते हैं तो इसे भूलकर भी नजरंदाज न करें।

बढ़ती हुई उम्र में अगर आपके इन हिस्सों में सूजन रहता है तो ये बिल्कुल सही नहीं है। अगर आपके शरीर के इन हिस्सों में सूजन रहता है तो आपको इसके समाधान के लिए बिना देरी किए डॉक्टर से इलाज कराना चाहिए। तो चलिए आइए जानते हैं की अगर 30 की उम्र के बाद आपके शरीर के इन हिस्सों में सूजन होने का क्या कारण हो सकता है और इससे छुटकारा पाने के लिए क्या करना चाहिए। आइए जानते हैं…

बढ़ती हुई उम्र- 

जैसे-जैसे आपकी उम्र बढ़ती है वैसे ही हमारे शरीर में कई तरह के बदलाव भी देखने को मिलने लगते हैं। यह एक नैचुरल प्रोसेस है। इस दौरान मांसपेशियां कम ज्यादा होती है।

फैटी लीवर-

बढ़ा हुआ या फैला हुआ पेट, जिसे “पॉट बेली” भी कहा जाता है। फैटी लीवर के सबसे अधिक दिखाई देने वाले लक्षणों में से यह एक है।

शरीर में ज्यादा पानी होना-

उम्र के साथ होने वाले हार्मोनल चेंजेज के कारण किडनी के फंक्शन में बदलाव होते हैं। जिसके कारण हाथ, पैर और टखनों सहित शरीर के विभिन्न हिस्सों में सूजन हो सकती है।

नसों में गड़बड़ी-

लसीका तंत्र द्रव संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। लसीका प्रणाली में उम्र से संबंधित परिवर्तन द्रव निर्माण और सूजन में योगदान कर सकते हैं। खासकर हाथ और पैरों में।

ऑस्टियोआर्थराइटिस-

ऑस्टियोआर्थराइटिस और रुमेटीइड गठिया 30 वर्ष की आयु के बाद ज्यादा परेशान करती हैं। जोड़ों में सूजन और तरल पदार्थ जमा होने से सूजन और असुविधा हो सकती है। इसके लिए जरूरी है की आप डॉक्टर से संपर्क करें।

 

ये भी पढ़ें– इंसान के शरीर में लगाई सुअर की किडनी, मिला चौंकाने वाला रिजल्ट, डॉक्टर भी हुए हैरान

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.