इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:
By Elections हरियाणा की Ellenabad सीट के अलावा एक केंद्र शासित प्रदेश और 13 राज्यों में स्थित विधानसभा की 28 यानी कुल 29 विस सीटों के अलावा लोकसभा की तीन खाली पड़ी सीटों पर आज उपचुनाव के लिए मतदान हो रहा है। उपचुनाव के दौरान लगभग 26,50,004 पात्र मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
Read More :Himachal By Elections आप फतेहपुर को फतह करें, क्षेत्र का विकास हम करेंगे : जयराम ठाकुर
भारत निर्वाचन आयोग ने उपचुनावों के दौरान मतदान अधिकारियों को सख्त कोविड-19 दिशानिर्देशों को बनाए रखने का निर्देश दिया है। ज्यादातर राज्यों में मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच होगा।
लोकसभा की जिन सीटों पर उपचुनाव होंगे, उनमें दादरा और नगर हवेली, हिमाचल की मंडी और मध्य प्रदेश की खंडवा शामिल है।
असम की पांच, बंगाल की चार, मध्य प्रदेश, हिमाचल व मेघालय की तीन-तीन, बिहार, राजस्थान व कर्नाटक की दो-दो और आंध्र प्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट्र, मिजोरम व तेलंगाना की एक-एक विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव हो रहे हैं। बता दें कि वोटों की गिनती 2 नवंबर को होगी।
Read More :UP Assembly Elections 2022 लड़कियों को स्मार्ट फोन और स्कूटी देंगे : प्रियंका