India News (इंडिया न्यूज), Diwali Dhanteras : कल यानि 10 नवंबर को धनतेरस है। इस दिन सोना चांदी लोग खरीदते हैं। बाजारों में भी भारी भीड़ देखने को मिलती है। इसके पीछे की मान्यता है कि धनतेरस पर जो भी वस्तु खरीदते हैं इसमें 13 गुना वृद्धि होती है। लेकिन क्या आपको पता है कि सोना चांदी के अलावा भी कुछ ऐसी वस्तुएं हैं जिन्हें खरीदना बेहद शुभ माना जाता है। इससे साल भर घर में बरकत होती रहती है। मां लक्ष्मी का आशीर्वाद घर पर रहता है। जानते हैं उन 5 वस्तुओं के बारे में।
मिट्टी 5 तत्वों का प्रतीक है। मान्यता के अनुसार मिट्टी की मूर्ति की पूजा करने से घर में धन धान्य में कभी कमी नहीं होती है। सुख समृद्धि खुद चलकर आती है। धनतेरस पर गणेश-लक्ष्मी की मूर्ति के अलावा कुबेर भगवान की मिट्टी की मूर्ति भी घर लाएं।
धनतेरस पर झाड़ू खरीदना भी शुभ है। मान्यता के अनुसार झाड़ू को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। इससे घर में आर्थिक समृद्धि होती है। परिवार में सुख शांति बनी रहती है। वहीं धनतेरस पर नई झाड़ू लाने से पहले पुरानी झाड़ू को घर से हटा दें।
धनतेरस के दिन साबुत खड़ा धनिया खऱीदें। माना जाता है कि धनतेरस की शाम को पूजा के वक्त मां लक्ष्मी और कुबेर जी को धनिया अर्पित करना चाहिए। इससे मां लक्ष्मी सदैव अपनी कृपा बनाए रहेंगाी।
धनतेरस पर बाजार से साबुत खड़ा नमक खरीदकर घर लाएं। इससे घर से आर्थिक संकट दूर हो जाएंगे। इस दिन नमक लाने से आपके घर से वास्तु दोष दूर होती है। बुरी नजर का असर कम हो जाता है। मान्यता ये भी है कि धनतेरस पर नमक घर में लाने से राहु के अशुभ प्रभाव भी दूर होते हैं।
यह भी पढ़ें:-
Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.