होम / गर्मियों में तरोताज़ा रहने के लिए पिए मैंगो मिल्क शेक, बच्चों से लेकर बड़ो तक हर किसी को आएगा पसंद

गर्मियों में तरोताज़ा रहने के लिए पिए मैंगो मिल्क शेक, बच्चों से लेकर बड़ो तक हर किसी को आएगा पसंद

Nishika Shrivastava • LAST UPDATED : March 29, 2023, 9:10 pm IST
ADVERTISEMENT
गर्मियों में तरोताज़ा रहने के लिए पिए मैंगो मिल्क शेक, बच्चों से लेकर बड़ो तक हर किसी को आएगा पसंद

Mango Milk Shake Recipe.

इंडिया न्यूज़: (Mango Milk Shake Recipe) गर्मियों के मौसम की शुरुआत हो चुकी है। बढ़ते पारे के साथ तापमान भी बढ़ने लगा है। चिलचिलाती गर्मी भी अब लोगो को परेशान करने लगी है। ऐसे में अगर आप कुछ ड्रिंक्स बनाने का सोच रहें हैं, तो टेस्टी होने के साथ ही हेल्दी भी हो, तो आप मैंगो मिल्क शेक ट्राई कर सकते हैं। इसे बनाना बेहद ही आसाने है। आपको बस से सिंपल सी रेसिपी फॉलो करनी होगी। तो यहां जानिए 2 लोगों के लिए मैंगो मिल्क शेक बनाने की ये रेसिपी।

सामग्री:

  • 100 ग्राम आम का गूदा
  • 100 ग्राम चीनी
  • 200 मिली दूध
  • 2 नग मैंगो आइसक्रीम स्कूप्स
  • एक चुटकी इलायची पाउडर
  • सजाने के लिए ड्राई फ्रूट्स

विधि:

  • मैंगो मिल्क शेक बनाने के लिए सबसे पहले मिक्सर में आम का गूदा, चीनी और दूध मिलाकर पीस लें।
  • अब इसे 15 से 20 मिनट के लिए डी-फ्रीज करें और एक बार फिर अच्छे से ब्लेंड कर लें।
  • ऐसा करने से मिल्क शेक गाढ़ा हो जाएगा।
  • इसके बाद में मैंगो आइसक्रीम स्कूप्स डालें।
  • अब इस शेक में इलायची पाउडर मिलाएं।
  • अंत में ड्राई फ्रूट्स से इसे अच्छे से गार्निश करें और ठंडा-ठंडा सर्व करें।

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT