होम / मच्छर से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं यह आसान घरेलू उपाय

मच्छर से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं यह आसान घरेलू उपाय

Akanksha Gupta • LAST UPDATED : September 2, 2022, 5:52 pm IST
ADVERTISEMENT
मच्छर से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं यह आसान घरेलू उपाय

Health News

Health News: दुनिया का सबसे ज्यादा खतरनाक जीव मच्छर है। मच्छर के एक डंक मारने से ही चिकनगुनिया, मलेरिया, जीका वायरस और डेंगू जैसी कई जानलेवा बीमारियां हो सकती हैं। बारिश का मौसम आते ही मलेरिया, डेंगू जैसी बीमारियां शुरू होने लगती हैं। मच्छर रात में आपकी नींद खराब करने के साथ-साथ दिन में भी आपकी सेहत का दुश्मन बना रहता है। मच्छर से बचने के लिए आप लोग जहरीले मॉस्किटो कॉइल और रिपेलेंट की भी सहायता लेते हैं। जो कि आपको काफी नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसलिए अब घर में मौजूद घरेलू उपाय को अपनाकर आप मच्छर से आसानी से छुटकारा पा सकते हैं।

लहसुन

मच्छर लहसुन की बदबू के कारण कभी भी इसके पास नहीं आते हैं। इसलिए लहसुन को पीस कर पानी में उबाल लें। इसके बाद इसे सभी कमरे में छिड़क दें। साथ ही आपको अगर इसकी बदबू से परेशानी नहीं हो तो फिर आप इसे अपने शरीर पर भी छिड़क सकते हैं।

नीम

नीम बहुत ही गुणकारी होता है। जिस तरह से यह सेहत के लिए अच्छा होता है, ठीक वैसे ही इससे मच्छरों से भी छुटकारा पा सकते हैं। इसके लिए नीम और नारियल तेल को बराबर मात्रा में मिला लें और अपने शरीर पड़ रगड़ लें। यह पूरे 8 घंटो तक असर करता है।

तुलसी

तुलसी के पौधे को घर में रखना शुभ माना जाता है। इसलिए कमरे की खिड़की के पास तुलसी के पौधे को रख दें। तो इससे मच्छर भाग जाते हैं। ये केवल मच्छरों को भगाती ही नहीं बल्कि उन्हें घर के अंदर आने से भी रोकती है। इसके अलावा नींबू और गेंदे का पौधा भी आप लगा सकते हैं। इनसे भी मच्छर काफी दूर रहते हैं।

लैवेंडर

लैवेंडर की खुशबू बहुत तेज होती है। इसकी खुशबू को सूंघ कर मच्छर काट नहीं पाते हैं। इसलिए कमरे में हमेशा लैवेंडर का फ्रेशनर इस्तेमाल किया करें। इससे आपका कमरा भी महकेगा और मच्छर भी नहीं आएंगे।

कपूर

मच्छरों को भगाने के लिए कॉइल की जगह कमरे में कपूर को जलाएं और 15-20 मिनट के लिए कमरे को ऐसे ही छोड़ दें। वापस आने के बाद आपको कमरे में मच्छर नहीं मिलेंगे।

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT