होम / Health Tips: क्या है इसबगोल? जो कब्ज ले लेकर पाचन तक हर समस्या से दे सकता है निजात

Health Tips: क्या है इसबगोल? जो कब्ज ले लेकर पाचन तक हर समस्या से दे सकता है निजात

Divya Gautam • LAST UPDATED : May 12, 2023, 5:09 pm IST
ADVERTISEMENT
Health Tips: क्या है इसबगोल? जो कब्ज ले लेकर पाचन तक हर समस्या से दे सकता है निजात

India News (इंडिया न्यूज़), Health Tips: हमारे आस-पास कई ऐसे पौधे देखने को मिलते हैं, जो औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं इन्हीं में से एक है इसबगोल (Psyllium Husk)। कम ही लोग इसबगोल के बारे में जानते होंगे, लेकिन आयुर्वेद के अनुसार यह एक गुणकारी पौधा होता है। इसे कई स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से राहत पाने और बचने के लिए प्रयोग में लाया जाता है। खास तौर से पेट के लिए यह बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। आइए जानते हैं पेट के लिए इसबगोल के फायदों के बारे में-

1. कब्ज से दे राहत 

कब्ज से राहत दिलाने में इसबगोल जैसा कुछ और हो ही नही सकता इसबगोल में लैक्सेटिव प्रभाव होता है, जो मल निकासी की प्रक्रिया को आसान और तेज कर सकता है। साथ ही कब्ज होने की वजह कम फाइबर युक्त आहार का सेवन भी है।

2.पाचन को करता है स्वस्थ

एक स्वस्थ शरीर के लिए पाचन का ठीक रहना बेहद जरूरी है और इसबगोल इसमें मददगार हो सकता है। इसबगोल में लैक्सेटिव प्रभाव होता है। यह प्रभाव पाचन क्रिया को अच्छी तरह से कार्य करने में सहायता कर सकता है। इसके अलावा, इसबगोल का इस्तेमाल चिकित्सीय एजेंट के रूप में कब्ज, दस्त और इर्रिटेबल बाउल सिंड्रोम यानी आंतों से जुड़ी समस्या के घरेलू उपचार के लिए भी किया जाता रहा है।

3.दूर करता है बवासीर की समस्या

बवासीर की स्थिति में पीड़ित को मल त्याग के वक़्त खून आने की परेशानी के साथ दर्द भी होता है। इस समस्या के लक्षण को कम करने में इसबगोल भूसी लाभदायक हो सकती है। एनसीबीआई की रिसर्च के मुताबिक, इसबगोल भूसी का सेवन करने से इसमें मौजूद फाइबर बवासीर के दौरान होने वाले रक्तस्राव को कम कर सकता है।

4.डायरिया के इलाज में फायदेमंद

कब्ज़ दूर करने एक अलावा इसबगोल डायरिया या दस्त रोकने में भी बेहद फायदेमंद है। अधिकांश डॉक्टर डायरिया के घरेलू उपाय के रुप में ईसबगोल खाने की सलाह देते हैं।

ये भी पढ़ें- Summer Drink For Diabetes: अब गर्मियों में Diabetic Patients भी ले सकते है मीठी ड्रिंक्स का मजा, यहां जानें इनके बारे में

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT