होम / Vastu Tips: करियर और कारोबार में परेशानी आ रही है तो घर ले आएं ये 5 चीज़े, आर्थिक स्थिति होगी मजबूत

Vastu Tips: करियर और कारोबार में परेशानी आ रही है तो घर ले आएं ये 5 चीज़े, आर्थिक स्थिति होगी मजबूत

Nishika Shrivastava • LAST UPDATED : April 6, 2023, 9:40 pm IST

इंडिया न्यूज़: (Vastu Shastra Tips) सनातन धर्म में वास्तु का विशेष महत्व है। लोग घर में सुख और समृद्धि को बरकरार रखने के लिए वास्तु दोष का विशेष ख्याल रखते हैं। लापरवाही बरतने से करियर और कारोबार में परेशानी आती है। इसके लिए वास्तु नियमों का पालन जरूरी है। घर में वास्तु दोष लगने से आमदनी कम हो जाती है। साथ ही खर्च बढ़ जाता है। पैसे की कमी से घर में कलह जैसी स्थिति बनी रहती है। अगर आप भी घर की आर्थिक स्थिति को मजबूत करना चाहते हैं, तो घर पर ये 5 चीजें जरूर ले आएं।

  • सनातन धर्म में गाय को माता की उपाधि दी गई है। इसके लिए गौ माता की पूजा उपासना की जाती है। गौ माता की पूजा करने से व्यक्ति के जीवन में व्याप्त सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं। अगर आपके घर की आर्थिक स्थिति सही नहीं है, तो घर पर पीतल से बनी गाय की मूर्ति स्थापित करें। इससे संतान सुख की भी प्राप्ति होती है। वहीं, स्टडी रूम में गाय की प्रतिमा रखने से एकाग्रता बढ़ती है।
  • अगर आप घर की आर्थिक स्थिति को मजबूत करना चाहते हैं, तो घर में हंस के जोड़ों की मूर्ति रखें। इससे वैवाहिक जीवन में भी खुशहाली आती है। साथ ही घर में धन लाभ के भी योग बनते हैं।
  • अगर आपके वैवाहिक जीवन में परेशानियां आ रही हैं, तो दूर करने के लिए शयन कक्ष में बत्तख के जोड़ों की मूर्ति रखें। इससे वैवाहिक जीवन में निकटता और मधुरता आती है।
  • अगर आप करियर और कारोबार में उन्नति पाना चाहते हैं, तो घर पर ऊंट की मूर्ति रखें। इससे घर में सुख और समृद्धि का आगमन होता है। इसे उत्तर-पश्चिम दिशा में रखें। घर में ऊंट की मूर्ति रखने से कारोबार में भी तरक्की होती है।

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT