होम / अगर आप सुबह उठते ही इन चीजों का करते हैं दीदार तो आर्थिक तंगी की हो सकती है परेशानी, जाने जानकारी

अगर आप सुबह उठते ही इन चीजों का करते हैं दीदार तो आर्थिक तंगी की हो सकती है परेशानी, जाने जानकारी

Nishika Shrivastava • LAST UPDATED : April 26, 2023, 8:34 pm IST

Vastu Shastra Tips.

India News (इंडिया न्यूज़), Vastu Shastra Tips, मुंबई: सनातन शास्त्रों में निहित है कि ब्रह्म समय में उठने से व्यक्ति हमेशा स्वस्थ रहता है। इस समय देवताओं का वास रहता है। साधना और भक्ति करने वाले लोग हमेशा ब्रह्म समय में उठते हैं। ऐसे लोगों के जीवन में हमेशा सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। लेकिन कुछ लोगों के ब्रह्म समय में उठने के बावजूद उनके जीवन में आर्थिक तंगी बनी रहती है। वास्तु जानकारों की मानें तो सुबह उठते ही कई चीजों का दीदार करना शुभ नहीं माना जाता। इससे व्यक्ति के जीवन में अस्थिरता आ जाती है। व्यक्ति लाख चाहकर भी अपने जीवन में सफल नहीं हो पाता है। तो यहां जानिए इसके बारे में जानकारी।

  • कई लोगों को सुबह उठते ही शीशा देखने की आदत होती है। ये आदत सही नहीं है। ऐसा माना जाता है कि सुबह उठते ही दर्पण देखने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का आगमन होता है।
  • वास्तु जानकारों की मानें तो सुबह उठते ही जूठे बर्तन देखना भी शुभ नहीं होता है। इससे वास्तु दोष लगता है। इसके लिए बड़े-बुजुर्ग हमेशा कहते हैं कि रात में ही जूठे बर्तन को धो लेना चाहिए।
  • अक्सर लोग सुबह उठने के बाद एक्सरसाइज और योग करते हैं। कुछ लोग धूप में बैठते हैं। धूप में बैठने से विटामिन-डी प्राप्त होता है। हालांकि, सुबह के समय खुद की परछाई नहीं देखनी चाहिए। वास्तु शास्त्रों में निहित है कि सुबह में समय परछाई देखने से आर्थिक तंगी आती है। खासकर, पश्चिम दिशा की परछाई देखना शुभ नहीं होता है।
  • वास्तु शास्त्र की मानें तो घर में हिंसक और जंगली जानवरों की तस्वीर नहीं लगानी चाहिए। इससे घर में कलह की स्थिति बनी रहती है। वहीं, सुबह उठते ही हिंसक और जंगली जानवरों की तस्वीर नहीं देखनी चाहिए। इससे नकारात्मक ऊर्जा का आगमन होता है।

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT