इंडिया न्यूज़: (Holi 2023, Instant Relief from Skin Allergies) कुछ ही दिनो में होली का त्योहार आने वाला है। ऐसे में हर कोई इस त्योहार की तैयारियां जोरो-शोरों से कर रहें हैं। बता दें कि इस साल रंगों का ये त्योहार 8 मार्च 2023 को सेलिब्रेट किया जाएगा। ये पर्व हर साल काफी धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन लोग मस्ती के साथ रंग और गुलाल से ये त्योहार मनाते हैं। लेकिन कई बार केमिकल वाले रंग हमारी त्वचा को नुकसान भी पहुंचाते हैं। ऐसे में अगर आपको भी होली के रंगों से एलर्जी हो गई है, तो आप कुछ घरेलू उपायों से इससे निजात पा सकते हैं।

नारियल का तेल

अगर आपकी त्वचा सेंसिटिव है, तो होली खेलने से पहले अपनी पूरी स्किन पर नारियल का तेल जरूर लगा लें। इसकी मदद से केमिकल युक्त रंगों का आपकी त्वचा पर बुरा असर नहीं पड़ेगा। दरअसल, यह तेल त्वचा पर एक लेयर बना देगा, जिससे एलर्जी की आशंका कम हो जाएगी।

एलोवेरा का इस्‍तेमाल

अगर आप जमकर होली खेलने का प्लान बना रहे हैं, तो होली खेलने से पहले एक एलोवेरा जेल खरीदकर जरूर रख लें। एलोवेरा हर तरह की स्किन एलर्जी में कारगर साबित होता है। ऐसे में अगर आपको होली के रंगों से एलर्जी हो रही है, तो एलोवेरा लगा सकते हैं। इसमें मौजूद एंटी एलर्जी, एंटी बैक्‍टीरियल गुण त्वचा को संक्रमण या रैश बचाते हैं।

घी

अगर होली के बाद या खेलते समय आपको त्वचा पर कोई समस्या या जलन महसूस होने लगे, तो तुरंत उस जगह को धोकर वहां गाय का घी लगाएं और हल्के हाथों से मालिश करें। कुछ देर में ही आपको स्किन में होने वाली जलन से निजात मिल जाएगी।

दही

अगर आप पहले से अपनी स्किन को एलर्जी से बचाना चाहते हैं, तो इसके लिए दही आपके काम आ सकता है। दही न सिर्फ आपको एलर्जी से बचाएगा,बल्कि इससे त्वचा भी नरिश होगी। आप चाहें तो दही में बेसन और पिसी हुई दाल का पाउडर भी इस्‍तेमाल कर सकते हैं। वहीं, अगर होली खेलने के बाद आपको जलन हो रही है, तो प्रभावित जगह पर दही लगाकर इसे सूखने दें और फिर पानी से धो लें।

बेसन

रंगों से होने वाली एलर्जी से बचने के लिए आप बेसन का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। होली खेलने के बाद रंग निकालने में भी बेसन आपके काम आ सकता है। इसके लिए सबसे पहले पानी और बेसन का घोल बनाएं। अब त्वचा को पानी से धोने के बाद पूरे शरीर में इस घोल को लगाएं। इससे रंग आसानी से निकल जाएगा। अगर आपकी स्किन रूखी है, तो आप इसमें नारियल या सरसों तेल भी मिला सकते हैं।