होम / स्किन ग्लोंइग और हेल्दी रखने में काफी मददगार होता है आम, इस तरह मैंगो फेस पैक का करें इस्तेमाल

स्किन ग्लोंइग और हेल्दी रखने में काफी मददगार होता है आम, इस तरह मैंगो फेस पैक का करें इस्तेमाल

Nishika Shrivastava • LAST UPDATED : May 2, 2023, 10:16 pm IST
ADVERTISEMENT
स्किन ग्लोंइग और हेल्दी रखने में काफी मददगार होता है आम, इस तरह मैंगो फेस पैक का करें इस्तेमाल

Mango Face Pack

India News (इंडिया न्यूज़), Mango Face Pack, मुंबई: गर्मियों के मौसम में लोगों को फलों का राजा आम का विशेष इंतजार रहता है। ये टेस्टी होने के साथ सेहत के लिए काफी फायदेमंद है, लेकिन क्या आप जानते हैं, आम का इस्तेमाल कर आप अपनी खूबसूरती भी बढ़ा सकते हैं। जी हां, इसमें एंटी ऑक्सीडेंट गुण पर्याप्त मात्रा में मौजूद होते हैं, जो स्किन को हेल्दी रखने में काफी मददगार है। ऐसे में आप आम के इस्तेमाल से कर कई तरह के फेस पैक बना सकते हैं। तो यहां जानिए आम से बने फेस पैक बनाने का तरीका।

1. आम और गुलाब जल का पैक

यह फेस पैक गर्मियों के मौसम में स्किन को हाइड्रेट करता है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में आम का पल्प लें। इसमें एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी, एक चम्मच दही और एक चम्मच गुलाब जल डालें। इस मिश्रण को अच्छी तरह फेंट लें। अब इस पैक को चेहरे पर लगाएं। करीब 10-15 मिनट बाद पानी से धो लें।

2. आम और शहद का पैक

सबसे पहले एक बाउल में आम का पल्प लें। इसमें शहद और दूध मिलाएं। इन सामग्री को अच्छी तरह मिक्स करें। अब इसे चेहरे पर लगाएं। कुछ देर बाद पानी से साफ कर लें।

3. आम और मुल्तानी मिट्टी का मास्क

इसके लिए आम के पल्प को अच्छी तरह मैश कर लें, इसमें एक छोटा चम्मच दही और मुल्तानी मिट्टी मिलाएं। इस पैक को चेहरे पर अप्लाई करें, कुछ देर बाद पानी से धो लें।

4. आम और ओटमील का फेस पैक

इस फेस पैक को बनाने के लिए आम के पल्प में एक चम्मच कच्चा दूध, दो चम्मच ओटमील मिलाएं। इन चीज़ों को एक साथ अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इसे चेहरे पर लगाएं, लगभग 15 मिनट बाद साफ कर लें।

5. आम और आटा का मास्क

इस पैक को बनाने के लिए एक बाउल में आम का पल्प लें, इसमें गेहूं का एक चम्मच आटा मिलाएं। इस मिश्रण में एक चुटकी हल्दी भी मिलाएं। अब इसे अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं। सूखने के बाद पानी से धो लें। यह पैक सन टैन को दूर करने में मददगार है।

Tags:

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT