होम / Ta-Ta: किसी अपने को विदा करते समय क्यों कहते हैं टाटा?

Ta-Ta: किसी अपने को विदा करते समय क्यों कहते हैं टाटा?

Shubham Pathak • LAST UPDATED : October 7, 2023, 2:25 pm IST

Ta-Ta

India News(इंडिया न्यूज),Ta-Ta: हम अकसर जब अपने किसी अजीज से दुर जाते है तो उसे टा-टा या बाय कहते है। यहां तक क‍ि अपने घरवालों और साथ‍ियों के लिए भी हम यही शब्‍द इस्‍तेमाल करते हैं। लेकिन क्या कभी आपने सोचा है हम ऐसा क्यों करते है? क्या आपने कभी नहीं सोचा कि आखिर गुडबाय के लिए लोग टा-टा ही क्यों बोलते हैं? यह शब्‍द आया कहां से? टा-टा बोलने के पीछे कहानी क्या है ? तो आज हम आपको बताएंगे कि, आखिर टा-टा शब्‍द का सही मतलब क्या है।

कोरा पर पूछा ये अनोखा सवाल

जानकारी के लिए बता दें कि, ऑनलाइन प्‍लेटफार्म कोरा पर कुछ यूजर्स ने यही सवाल पूछा। जिसमें एक यूजर ने लिखा, यह टा-टा शब्द सिर्फ भारत और पाकिस्तान में ही बोला जाता है। दुनिया के किसी और मुल्‍क में इसका इस्‍तेमाल नहीं होता। यहां तक क‍ि अंग्रेज भी इसे नहीं बोलते। कई डिक्शनरी में बताया गया है कि ब्रिटिश अंग्रेजी के हिसाब से टा-टा शब्द का मतलब गुडबाय से है। तो फ‍िर अंग्रेज इसका इस्‍तेमाल क्‍यों नहीं करते? वैसे एक यूजर की माने तो टा-टा कोई शब्‍द ही नहीं है। यह एक प्रकार का स्‍लैंग है। स्‍लैंग वे शब्‍द होते हैं जो क्षेत्रीय भाषा से एक अपमानसूचक शब्द के रूप में निकले होते हैं। कहा तो यहां तक जाता है कि अंग्रेज मह‍िलाएं भारतीय स्‍त्रि‍यों और उनके बच्‍चों को पुकारने के लिए इस शब्‍द का इस्‍तेमाल करती थीं।

इतिहास की खास बातें

जानकारी के लिए बता दें कि, विश्वसनीय स्रोत के मुताबिक, अंग्रेजी में इस शब्‍द का प्रयोग वर्ष 1823 में सबसे पहले किया गया था। जिसके बारे में न्यूयॉर्क टाइम्स ने 1889 में फेयरफेल शब्द के तौर पर इसका इस्तेमाल किया था। जिसके बाद में 1940 में यह शब्‍द काफी लोकप्र‍िय हुआ। उस दौर में TTFN के लिए टा-टा शब्द का इस्तेमाल किया गया। इसका फुल फार्म टा-टा फॉर नॉव है। यह शब्‍द उस समय के रेड‍ियो शो में इस्‍तेमाल किया जाता था। बाद में इसका ज्‍यादातर लोग इस्‍तेमाल करने लगे।

ये भी पढ़े

 

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

वेदांता ग्रुप की रिफाइनरी का बांध टूटा, फसलें हुईं तबाह, कंपनी ने कही ये बड़ी बात
डॉक्टरों से मुलाकात के बाद ममता ने कोलकाता पुलिस कमिश्नर और 2 स्वास्थ्य अधिकारियों को हटाया
न्यूयॉर्क में BAPS स्वामिनरायण मंदिर की बर्बरता अस्वीकार्य है, भारतीय दूतावास ने ऐसा क्यों कहा
Vishwakarma Puja 2024: कल विश्वकर्मा पूजा पर इन मंत्रों के साथ के करें देवताओं के शिल्पकार की पूजा, ये रहे शुभ मुहूर्त
Patna news: लड़की को I LOVE YOU कहना 2 मनचलों को पड़ा भारी, पहले परिजनों ने जमकर कूटा, फिर पुलिस ने …
‘अपने गिरेबान में झांकें..’, ईरानी सुप्रीम लीडर के भड़ाकाऊ बयान पर भारत ने दिया मुंहतोड़ जवाब
यूपी में बाढ़ से हाल बेहाल! मुरादाबाद के घरों में घुस रहा पानी, किसान परेशान
ADVERTISEMENT