होम / World Oceans Day 2023: इस साल इस थीम पर विश्व महासागर दिवस मनाया जा रहा है, क्या है इसका उद्देश्य?

World Oceans Day 2023: इस साल इस थीम पर विश्व महासागर दिवस मनाया जा रहा है, क्या है इसका उद्देश्य?

Priyambada Yadav • LAST UPDATED : June 8, 2023, 12:58 pm IST
ADVERTISEMENT
World Oceans Day 2023: इस साल इस थीम पर विश्व महासागर दिवस मनाया जा रहा है, क्या है इसका उद्देश्य?

World Oceans Day 2023

India News (इंडिया न्यूज़), World Oceans Day 2023, दिल्ली: हर साल की 8 जून को विश्व महासागर दिवस मनाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य महासागरों के महत्व और समुद्री संसाधनों के संरक्षण और संरक्षण के महत्व के बारे में लोगों में जागरूक करना है। कई सालों से लगातार हो रहे जल प्रदूषण का असर महासागरों में भी दिख रहा है।सालो से मनुष्यों द्वारा फैलाए जा रहे जल प्रदूषण के कारण महासागरों में जलीय आवासों का विनाश हो रहा है। विश्व महासागर दिवस को महासागरों के अंधाधुंध शोषण को कम करने और उनके संरक्षण के लिए स्थायी समाधान और जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से मनाया जाता है।

विश्व महासागर दिवस की थीम

‘विश्व महासागर दिवस’ की हर साल एक खास थीम रखी जाती है। उसी तरह इस साल की थीम है “प्लैनेट ओशन: द टाइड्स आर चेंजिंग” इसका हिन्दी में मतलब है “महासागर ग्रह: लहरे बदल रही हैं।” आज के दिन महासागरों के सरंक्षण और उनके प्रदूषण को कम करने की कोशिश को लेकर लोगों को जागरूक किया जाता है।

महासागर दिवस मनाने की पहल

आपको बता दें कि वैश्विक स्तर पर महासागर दिवस मनाने की पहल पहली बार 1992 में हुई। जोकि कनाडा सरकार द्वारा ब्राजील के रियो डी जनेरियो में आयोजित पृथ्वी शिखर सम्मेलन में प्रस्तावित की गई थी। इस प्रस्ताव को प्रतिनिधियों से काफी समर्थन और सराहना मिली। जिसके बाद समुद्रों के संरक्षण और सुरक्षा को देखते हुए संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 8 जून को ‘विश्व महासागर दिवस’ के रूप में मनाने के लिए एक आधिकारिक प्रस्ताव पारित किया। जिसके बाद से हर साल विश्व महासागर दिवस मनाया जाने लगा।

समुद्री सरंक्षण के बारे में जागरुक

विश्व महासागर दिवस को समुद्री तंत्र के संरक्षण, स्थायी मछली पकड़ने की प्रथाओं को अपनाने, महासागरों के प्रदूषण को कम करने और अन्य प्रमुख महासागर संबंधी समस्याओं का हल निकालने या जल प्रदुषण को कम करने के लिए प्रत्येक वर्ष मनाया जाता है। हर साल मनाए जाने वाले विश्व महासागर दिवस के अवसर पर लोगों को समुद्री सरंक्षण के बारे में जागरुक किया जाता है। इस दिन महासागरीय संसाधनों के लगातार शोषण और इससे होने वाले प्रदूषण के हानिकारक प्रभावों के बारे में जागरूक करने के लिए सरकारी और गैर-सरकारी संगठनों द्वारा कई तरह के कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाता है।

यह भी पढ़ें: कभी मुंबई में किराए पर रहने के नहीं थे पैसे,आज बना रही सपनों का महल

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT