होम / आर्थिक तंगी को दूर करने के लिए इन नियम से घर पर रखें फेंगशुई कैट, तरक्की और उन्नति की होगी प्राप्ति

आर्थिक तंगी को दूर करने के लिए इन नियम से घर पर रखें फेंगशुई कैट, तरक्की और उन्नति की होगी प्राप्ति

Nishika Shrivastava • LAST UPDATED : May 3, 2023, 10:22 pm IST

India News (इंडिया न्यूज़), Feng Shui Cat, मुंबई: वास्तु शास्त्र में फेंगशुई का महत्वपूर्ण स्थान है। वास्तु नियमों का पालन करने से घर में सुख और समृद्धि आती है। अनदेखी करने पर घर में अस्थिरता आ जाती है। इसके लिए लोग वास्तु नियमों का पालन करते हैं। हालांकि, कई लोग अनजाने में वास्तु नियमों की अनदेखी कर देते हैं। इससे उनकी आर्थिक स्थिति बिगड़ जाती है। अगर आप भी आर्थिक तंगी से गुजर रहें हैं, तो धन की कमी को दूर करने के लिए घर या ऑफिस में फेंगशुई कैट रख सकते हैं। इससे करियर और कारोबार में तरक्की और उन्नति प्राप्त होती है। तो यहां जानिए फेंगशुई कैट के बारे में जानकारी।

फेंगशुई कैट रखने के ये नियम

  • अगर आप घर की सुख और समृद्धि को बरकरार रखना चाहते हैं, तो हरे रंग की बिल्ली घर की उत्तर-पूर्व दिशा में रखें। घर में हरे रंग की बिल्ली रखने से सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है।
  • अगर आप आर्थिक तंगी से परेशान हैं, तो घर पर सुनहरे पीले रंग की बिल्ली जरूर रखें। फेंगशुई जानकारों की मानें तो सुनहरे रंग की बिल्ली रखने से करियर और कारोबार में तरक्की मिलती है। अगर आप कारोबारी हैं, तो अपने ऑफिस में पीले रंग की बिल्ली रख सकते हैं।
  • वास्तु शास्त्र की मानें तो नीले रंग की बिल्ली घर में रखने से धन में वृद्धि होती है। इसके लिए शुभ दिशा दक्षिण-पूर्व है। इस दिशा में कुबेर जी विराजमान रहते हैं। इसके लिए नीले रंग की बिल्ली घर की दक्षिण पूर्व दिशा में रखें। इस उपाय को करने से आर्थिक तंगी की समस्या दूर होती है।
  • अगर आप प्रेम प्रसंग में हैं और अपने पार्टनर से विवाह करना चाहते हैं, तो दक्षिण पश्चिम दिशा में लाल रंग की बिल्ली रखें। आप चाहे तो शुक्रवार और पूर्णिमा के दिन अपने पार्टनर लाल रंग की बिल्ली उपहार में दे सकते हैं। इससे प्रेम संबंध में मधुरता और प्रगाढ़ता आती है।

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT