India News (इंडिया न्यूज़), 4 Curd Hair Packs, मुंबई: दही सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। बता दें कि इसमें प्रोटीन, कैल्शियम, राइबोफ्लेविन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। ये शरीर को कई बीमारियों से बचाने में मददगार है। दही के नियमित सेवन से पाचन संबंधी समस्या से राहत पा सकते हैं। इसके अलावा हड्डियों और दांतों को भी इससे मजबूती मिलती है। बता दें कि दही सेहत के साथ बालों के लिए काफी फायदेमंद होता है। दही का उपयोग कर बालों को भी मजबूत बना सकते हैं। तो यहां जानिए दही से हेयर पैक कैसे बनाएं।
नारियल का तेल आपके बालों को अंदर से मजबूत बनाता है। इसके इस्तेमाल से बाल शाइनी और सुन्दर होते हैं। इस हेयर पैक को बनाने के लिए एक बाउल में दो चम्मच दही, एक चम्मच शहद और नारियल का तेल मिलाएं। इन सामग्रियों को अच्छी तरह मिक्स कर लें और इसे बालों पर लगाएं। आधे घंटे बाद माइल्ड शैंपू से धो लें।
इस हेयर मास्क को बनाने के लिए एक बाउल में एक-दो चम्मच दही लें। इसमें एक चम्मच नींबू का रस और एक चम्मच शहद मिलाएं। इस चीज़ों को अच्छी तरह मिक्स करें। अब इसे अपने बालों पर लगाएं। लगभग आधे घंटे बाद पानी से धो लें। आप इस हेयर पैक के इस्तेमाल से खुजली की समस्या से राहत पा सकते हैं।
जैतून का तेल बालों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी और मॉइस्चराइजिंग गुण मौजूद होते हैं। जो बालों को मजबूती प्रदान करते हैं। इसके लिए एक बाउल में आधा कप दही लें, इसमें दो चम्मच जैतून का तेल और तीन चम्मच शहद मिलाएं। अब इस पैक को बालों पर लगाएं। लगभग 30 मिनट बाद धो लें।
बालों को चमकदार बनाने के लिए यह हेयर पैक आपके लिए बेस्ट साबित हो सकता है। इसके पैक को बनाने के लिए दही में अंडा और मेहंदी मिलाएं। इस मिश्रण को अच्छी तरह फेंट लें। अब इसे बालों पर लगाएं, करीब आधे घंटे बाद पानी से धो लें।
Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.