होम / Alaskapox Virus: क्या जानवरों से फैल रहा इंसानों में नया वायरस? अलास्कापॉक्स से पहली मौत

Alaskapox Virus: क्या जानवरों से फैल रहा इंसानों में नया वायरस? अलास्कापॉक्स से पहली मौत

Himanshu Pandey • LAST UPDATED : February 15, 2024, 10:10 am IST
ADVERTISEMENT
Alaskapox Virus: क्या जानवरों से फैल रहा इंसानों में नया वायरस? अलास्कापॉक्स से पहली मौत

Mumps Virus

India News (इंडिया न्यूज), Alaskapox Virus: कोरोना वायरस का नाम सुनते ही आज भी लोग का दिल कांप उठता है कोरोना ने पूरी दुनिया में तबाही मचा दिया था। जिसके बाद अब एक और वायरस के तेजी से फैलने का मामला सामने आ रहा है। बताया जा रहा है कि अमेरिका के अलास्का राज्य में अलास्का पॉक्स नाम के वायरस से एक शख्स की इससे मौत हो गई है। यह एक संक्रामक बीमारी है जो छोटे स्तनधारियों से इंसानों तक फैल रही है और दुनिया भर के स्वास्थ्य विशेषज्ञ इसको लेकर चिंतित हो गए हैं। चूंकि यह वायरल बीमारी अलास्का प्रांत में फैली है इसलिए इस वायरस का नाम अलास्का पॉक्स रखा गया है। इस वायरस ने अलास्का राज्य में अब तक कुल छह लोग को अपने चपेट में ले लिया है। इससे लोगों में डर है कि क्या यह वायरस भी कोरोना की तरह दुनिया को बेहाल कर देगा। तो चलिए जानते हैं कि अलास्का पॉक्स बीमारी क्या है? यह कैसे फैलती है और क्या है इसके लक्षण।

क्या है अलास्का पॉक्स ?

वैज्ञानिकों के मुताबिक, अलास्का में इसके फैलने के कारण इसे अलास्का पॉक्स का सामान्य नाम दे दिया गया है। यह एक वायरल संक्रमण है जो इंसानों के साथ-साथ जानवरों को भी अपना शिकार बना रहा है। इसका वैज्ञानिक नाम ऑर्थोपॉक्स वायरस रहा है। यह ईंट की तरह दिखता है और जब यह शरीर पर हमला करता है तो शरीर पर चेचक यानी चकत्ते पड़ जाते हैं जिन्हें गंभीरता से लेने पर घाव भी हो सकते हैं। वहीं, कहा जा रहा है कि चूंकि यह नया वायरस है, इसलिए इसका अभी तक कोई इलाज या फिर दवा नहीं आया है।

यह वायरस शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को कमजोर कर देती है। अलास्का पॉक्स गिलहरी, खरगोश और लोमड़ियों जैसे छोटे जानवरों के माध्यम से मनुष्यों को संक्रमित करता है। हालांकि, अभी यह कहना अभी मुश्किल है कि यह इंसानों को संक्रमित कर रहा है या नहीं। फिलहाल डॉक्टर इस संबंध में आगे की जांच में जुटे हुए हैं।

Alaska man is first reported person to die of Alaskapox virus; exposure may  be linked to stray cat - CBS News

अलास्का पॉक्स वायरस के लक्षण

अलास्का पॉक्स के ज्यादातर लक्षण शरीर पर पर नजर आते हैं। शरीर में दर्द के बाद त्वचा पर लाल चकत्ते और दाने निकल आते हैं। ये चकत्ते घाव का रूप ले लेते हैं। त्वचा पर जलन और छिलन दिखाई देने लगती है। त्वचा पर चकत्तों के साथ ही लिम्फ नोड्स में सूजन इसका प्रमुख लक्षण है। शरीर के जोड़ों और मांसपेशियों में दर्द होता है। लिम्फ नोड्स में सूजन के कारण गर्दन के आसपास सूजन दिखाई देने लगती है। व्यक्ति को थकान महसूस होने लगती है और बुखार भी आ जाता है इसके साथ ही सिर में भी लगातार दर्द रहता है।

ये भी पढ़े-

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT