होम / घूमने के लिए ये जगह किसी जन्नत से कम नहीं! सरकार ने अभी-अभी बदला इसका नाम

घूमने के लिए ये जगह किसी जन्नत से कम नहीं! सरकार ने अभी-अभी बदला इसका नाम

Himanshu Pandey • LAST UPDATED : September 14, 2024, 1:10 am IST

Sri Vijayapuram

India News (इंडिया न्यूज़), Andaman Nicobar Capital: भारत सरकार ने हिंद महासागर के पूर्व में स्थित अंडमान-निकोबार द्वीप समूह की राजधानी पोर्ट ब्लेयर का नाम बदलकर अब ‘श्री विजयपुरम’ कर दिया है। अपने आप में इतिहास समेटे यह जगह खूबसूरती के मामले में किसी जन्नत से कम नहीं है और घूमने के लिए एक बेहतरीन डेस्टिनेशन है। यहां का नजारा किसी विदेशी टूरिस्ट प्लेस से कम नहीं लगेगा। यहां के शांत बीच, नीला पानी, हरियाली मन को खुश करने के लिए काफी है। इसके अलावा पोर्ट ब्लेयर में घूमने लायक कई और जगहें भी हैं जो आपको देश के इतिहास और संस्कृति से भी रूबरू कराती हैं।

अंडमान और निकोबार घूमने आने वालों के लिए पोर्ट ब्लेयर सबसे लोकप्रिय जगहों में से एक है। यहां आप बीच पर प्रकृति के बीच समय बिता सकते हैं और फोटोग्राफी के लिहाज से भी यह जगह बेहतरीन है, इसलिए आप अपने साथ कई खूबसूरत यादें संजो सकते हैं। तो आइए जानते हैं पोर्ट ब्लेयर में घूमने लायक कौन-कौन सी जगहें हैं।

भारत के संघर्ष की गवाही देती है सेलुलर जेल 

साल 1906 में अंग्रेजों ने पोर्ट ब्लेयर शहर के अटलांटा पॉइंट पर सेलुलर जेल का निर्माण कराया था। यह तीन मंजिला जेल हमें भारत के लोगों के संघर्ष की भी याद दिलाती है। इस जगह पर विनायक दामोदर सावरकर, दीवान सिंह, बटकेश्वर दत्त जैसे स्वतंत्रता सेनानियों को कैद किया गया था। अगर आप पोर्ट ब्लेयर जाते हैं, तो आपको एक बार इस जगह पर जरूर जाना चाहिए।

Mpox की पहली वैक्सीन को WHO दी मंजूरी, इस देश में सबसे ज्यादा आ रहे मामले

समुद्रिका नौसेना समुद्री संग्रहालय

पोर्ट ब्लेयर में समुद्रिका नौसेना समुद्री संग्रहालय में जाना भी आपके लिए यादगार रहेगा। यहां बना इनबिल्ट एक्वेरियम भी ध्यान आकर्षित करता है, जिसमें समुद्री पौधों और जानवरों की कई प्रजातियां हैं। इसके अलावा यहां कई और चीजें हैं जो आकर्षण का केंद्र हैं।

फोटोग्राफी के लिए बेहतरीन जगह

अगर आप उन लोगों में से हैं जिन्हें प्राकृतिक नजारों और जानवरों और पक्षियों की तस्वीरें लेना पसंद है, तो आप पोर्ट ब्लेयर से करीब 17 किलोमीटर दूर स्थित चिड़िया टापू पर जा सकते हैं। घने जंगलों से घिरे इस स्थान पर आपको पक्षियों की अनगिनत प्रजातियां देखने को मिलेंगी और सूर्यास्त का नजारा भी बेहद खूबसूरत होता है।

महात्मा गांधी मरीन नेशनल पार्क

अगर आप पोर्ट ब्लेयर जाते हैं, तो महात्मा गांधी मरीन नेशनल पार्क जरूर जाएं। यह जगह भी बेहद खूबसूरत है, जिसे बांदुर नेशनल पार्क के नाम से भी जाना जाता है। आपको यहां कई खूबसूरत समुद्री जीव देखने को मिलेंगे, क्योंकि इस पार्क को समुद्री जीवों को संरक्षित करने के लिए बनाया गया है। इसके अलावा आप इस समुद्री पार्क में स्कूबा डाइविंग, बोटिंग, स्नॉर्कलिंग जैसे एडवेंचर भी कर सकते हैं।

माउंट हैरियट नेशनल पार्क

अगर आप पोर्ट ब्लेयर से कुछ दूरी तय कर सकते हैं, तो माउंट हैरियट नेशनल पार्क भी यहां से करीब 43 किलोमीटर दूर स्थित है, जहां आपको अलग-अलग किस्म के पौधे और पशु-पक्षियों की प्रजातियां देखने को मिलेंगी। इसके अलावा इस जगह का सूर्यास्त का नजारा भी खूबसूरत होता है।

कल है परिवर्तिनी एकादशी जिस दिन भूलकर भी मत कर बैठिएगा ये 6 गलतियां, नहीं तो आने वाली पुश्तें भी रोयेंगी खून के आंसू

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT