India News (इंडिया न्यूज़), Curd Benefits for Summer Skin Care: गर्मियों की मार सबसे ज्यादा हमारी त्वचा को ही झेलनी पड़ती है। गर्म हवा के थपेड़े और चिलचिलाती धूप, किसी भी व्यक्ति को त्वचा को झुलसा सकती है। इसलिए इस मौसम में स्किन का ख्याल रखने की काफी जरूरत होती है। ऐसी ही एक चीज है दही, जो गर्मियों में त्वचा के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। दही न सिर्फ गर्मियों में पेट को ठंडा रखने में मदद करता है, बल्कि स्किन को भी हेल्दी रखने में काफी मदद कर सकता है।
दरअसल, दही का इस्तेमाल स्किन केयर में अलग-अलग तरीकों से किया जा सकता है। फेस पैक से लेकर बॉडी स्क्रब तक, दही कई तरीके से स्किन का ख्याल रख सकता है। तो यहां जान लें कैसे दही को स्किन केयर में शामिल कर सकते हैं।
दही बॉडी स्क्रब
गर्मियों में बॉडी स्क्रब काफी जरूरी होता है। पसीने और धूल-मिट्टी की वजह से जमा गंदगी को साफ करने में बॉडी स्क्रब काफी मदद करता है। घर पर बॉडी स्क्रब बनाने के लिए प्लेन दही लें और इसमें ओट्स मिलाएं। दही में मौजूद लैक्टिक एसिड स्किन एक्सफोलिएट करती है और ओट्स फिजिकल एक्सफोलिएशन में मदद करता है। इस बॉडी स्क्रब से डेड स्किन सेल्स साफ होते हैं और पिग्मेंटेशन भी दूर होती है।
दही और शहद फेस पैक
दही का फेस पैक चेहरे को हाइड्रेशन और एक्सफोलिएशन एक साथ करता है। दरअसल, इस फेस पैक को शहद के साथ मिलाकर बनाया जाता है। शहद स्किन को मॉइस्चराइज करती है और दही एक्सफोलिएट करता है। इस फेस पैक को साफ चेहरे पर लगाकर 15 मिनट के लिए सूखने दें। इसके बाद गुनगुने या ठंडे पानी से इसे धो लें। आप पाएंगे कि आप स्किन पहले से ज्यादा मुलायम और निखरी हुई नजर आ रही है।
दही और नींबू फेस पैक
दही और नींबू का फेस पैक स्किन टोन को बेहतर बनाता है। इसके लिए एक चम्मच दही में नींबू के रस की कुछ बूंदे मिलाएं और इसे चेहरे पर लगाकर 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद इसे सादे पानी से धो लें। इससे आपकी स्किन टोन में काफी सुधार होगा।
दही आई मास्क
दही की मदद से आप अपने डार्क सर्कल्स को भी कम कर सकते हैं। इस आई मास्क को बनाने के लिए सबसे पहले एक खीरा घीस लें और उसमें दही मिलाकर आंखों के नीचले हिस्से पर लगाएं। ध्यान रहे कि यह आंखों के ज्यादा पास न लगाएं। इससे डार्क सर्कल्स कम होंगे और आंखें भी डीपफ भी होंगी।
सनबर्न से राहत
गर्मियों में सनबर्न की समस्या काफी आम होती है। इससे राहत पाने के लिए दही में एलोवेरा जेल मिलाएं और इसे अपनी त्वचा पर लगाएं। इससे जलन शांत करने में काफी मदद मिलेगी।
Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.