India News (इंडिया न्यूज़), How To Get Rid of Dark Underarms: हाफ स्लीव्स कपड़े कई लोगों को काफी पसंद होते हैं। अक्सर, डार्क अंडरआर्म्स की वजह मन मुताबिक कपड़े पहन नहीं पाते हैं। अगर आप भी अक्सर अपने काले अंडरआर्म्स की वजह से हाफ स्लीव्स कपड़े नहीं पहन पाते हैं तो इसके लिए कुछ घरेलू उपाय अपना सकते हैं। तो यहां जानिए डार्क अंडरआर्म्स के निजात पाने के आसान उपाय।
नींबू में विटामिन सी मौजूद होता है। आप एक नींबू को दो टुकड़ों में काट लें और उससे अपने अंडरआर्म्स पर कुछ मिनट तक हल्के हाथों से स्क्रब करें। नींबू के रस को लगभग 5-10 मिनट तक लगा रहने दें। अब इसे ठंडे पानी से धो लें।
एलोवेरा में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल गुण स्किन को ठंडा और साफ करने में मदद करते हैं। आप नेचुरल एलोवेरा की पत्ती को काटकर उसका ताजा एलोवेरा जेल निकालें। इस जेल को अपने अंडरआर्म्स पर लगाएं और इसे लगभग 10-15 मिनट तक लगा रहने दें। इसके बाद ठंडे पानी से धो लें।
अंडरआर्म्स के कालेपन से छुटकारा पाने के लिए आलू सबसे किफायती और प्रभावी तरीकों में से एक है। आप एक आलू को कद्दूकस करके उसका रस निकाल लें। अब इस रस को कॉटन बॉल की मदद से सीधे अपने अंडरआर्म्स पर लगाएं। करीब 10 मिनट बाद इसे ठंडे पानी से धो लें।
हल्दी हमारी स्किन को चमक देने का काम करती है। आप एक बॉउल में एक चम्मच ऑर्गेनिक हल्दी, शहद और दूध लें। इन सभी को आपस में अच्छी तरह मिलाएं और अंडरआर्म पर लगाएं। इसे 15 मिनट तक लगा रहने दें और फिर धो लें।
बेकिंग सोडा भी अंडरआर्म्स के कालेपन को दूर करने में काफी प्रभावी होता है। आप दो चम्मच एप्पल साइडर विनेगर में दो चम्मच बेकिंग सोडा डालकर एक पेस्ट तैयार करें। पेस्ट को घोलते वक्त इसमें बुलबुले आने लगेंगे, जब ये बुलबुले कम हो जाएं तो इसे अपने अंडरआर्म पर लगाएं और 5 से 10 मिनट तक सूखने दें। इसके बाद ठंडे पानी से धो लें।
Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.