Hair Care Tips: आज के दौर में बिजी लाइफस्टाइल के चलते बालों से जुड़ी कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मगर आप कुछ चीजों की मदद से अपने बालों का स्ट्रांग बना सकते हैं। महज प्याज की मदद से आप अपने बालों को मजबूत बना सकते हैं। प्याज में पोटेशियम भरपूर मात्रा में मिलता है। इसमे मौजूद विटामिन्स और मिनरल्स स्कैल्प और बालों से जुड़ी हर परेशानी से छुटकारा दिलाते हैं। तो आइए जानें प्याज के रस को इस्तेमाल करने के कुछ तरीके।
अगर आप स्कैल्प में ड्रैंडफ की समस्या से परेशान हैं तो ये तरीका आपको इससे छुटकारा दिला सकता है। इसके लिए आपको 1 चम्मच प्याज के रस में 1 चम्मच नींबू का रस मिलाकर स्कैल्प पर लगाना होगा। अब, सर्कुलर मोशन में हेयर मसाज करें। मसाज करने के एक घंटे बाद बालों को साफ पानी से धो लें।
खाने के साथ ही आलू और प्याज बालों के लिए भी बेहद लाभदायक होता है। इसके लिए एक चम्मच प्याज के रस में दो चम्मच आलू का रस मिलाकर अपने स्कैल्प में लगाएं। कुछ देर बाद इसे सादे पानी से धो लें। ऐसा करने से आपके बाल मजबूत होंगे।
अपने बालों को सिल्की बनाने के लिए आप इस हेयर मास्क को तैयार कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले प्याज को अच्छे से पीस कर इसका रस निकाल लें। फिर, दो चम्मच प्याज के रस में आधा चम्मच शहद मिलाकर इसे बालों में लगा लें। इसके बाद आधे घंटे बाद इसे धो लें। कुछ ही समय में आपको अपने बालों में बदलाव दिखेगा।
Also Read: चेहरे को खूबसूरत बनाने के लिए ऐसे करें सौंफ का इस्तेमाल, फेस पर आएगा निखार
Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.