होम / घर में चूहों ने कर रखा है नाक में दम तो पोछे के पानी में डाले बस ये चीज…दबे पांव हो जाएंगे रफूचक्‍कर

घर में चूहों ने कर रखा है नाक में दम तो पोछे के पानी में डाले बस ये चीज…दबे पांव हो जाएंगे रफूचक्‍कर

Ankita Pandey • LAST UPDATED : October 14, 2024, 8:17 pm IST
ADVERTISEMENT
घर में चूहों ने कर रखा है नाक में दम तो पोछे के पानी में डाले बस ये चीज…दबे पांव हो जाएंगे रफूचक्‍कर

Home remedies to get rid of rats: चूहों से छुटकारा पाने के घरेलू उपाय

India News (इंडिया न्यूज), Home Remedies To Get Rid Of Rats: घर में चूहों का आतंक एक आम समस्या बन गई है। ये न केवल हमारे कपड़े और खाने की चीजों को नुकसान पहुंचाते हैं, बल्कि प्लेग जैसी खतरनाक बीमारियां भी फैला सकते हैं। आमतौर पर, चूहों से मुक्ति पाने के लिए लोग केमिकल्स या महंगी चूहेदानियों का सहारा लेते हैं, लेकिन इनमें से कई उपाय पूरी तरह असरदार नहीं होते। यदि आप भी चूहों से परेशान हैं, तो आपको महंगे उपायों की आवश्यकता नहीं है। आप कपूर का उपयोग करके इस समस्या का समाधान कर सकते हैं।

कपूर का करें इस्तेमाल

कपूर एक प्राकृतिक और सुरक्षित उपाय है, जो चूहों को घर से दूर रखने में मदद करता है। इसकी तेज गंध चूहों को बर्दाश्त नहीं होती और वे जगह छोड़कर भागने लगते हैं। कमरे या घर के कोनों में कपूर के छोटे-छोटे टुकड़े रख सकते हैं, जहां चूहे अक्सर घुसने की कोशिश करते हैं।

कपूर पानी का लगाए पोछा

पानी में कपूर मिलाकर पोछा लगाने से चूहों को दूर रखा जा सकता है। आप एक बाल्टी पानी में 4-5 टुकड़े कपूर के डालें और इस पानी से पूरे घर में विशेषतः किचन, स्टोर रूम और दरवाजों के पास पोछा लगाएं। इससे कपूर की गंध से चूहे परेशान होंगे और वे उन स्थानों पर नहीं आएंगे। नियमित रूप से इस तरीके को अपनाने पर चूहे पूरी तरह से आपके घर से दूर हो जाएंगे।

प्रोटीन का खजाना है हरे रंग का ये देसी पाउडर, PM Modi का भी फेवरेट, जानें घर पर कैसे करें तैयार?

कपूर से कैसे भागते हैं चुहे

कपूर की महक न केवल चूहे, बल्कि कीड़े-मकोड़े को भी दूर रखती है। यह घर में एक ताजगी का एहसास कराता है और बैक्टीरिया को भी दूर रखने में मदद करता है, जिससे यह एक सरल और प्रभावी समाधान बनता है। ऐसे में, चूहों के आतंक से छुटकारा पाने के लिए कपूर का इस्तेमाल जरूर करें।

ब्राउन शुगर खाकर इतराने वाले आज जान लें सच, पैसा भी गया और सेहत भी…जानें क्या है सफेद चीनी का सही हल

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT