India News (इंडिया न्यूज़), Kajal Hacks: आंखों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए काजल का एक स्ट्रोक ही काफी होता है। गर्ल्स की मस्ट हैव लिस्ट में काजल जरूर शामिल होता है। बुझे से चेहरे में जान डाल सकता है काजल, लेकिन क्या आप जानती हैं कि काजल का इस्तेमाल आप और भी कई तरीकों से कर सकती है। जी हां, काजल से आप अपना स्टेटमेंट लुक भी क्रिएट कर सकती हैं। बस जरूरत है इसे सही तरीके से अप्लाई करने की। तो यहां जानिए काजल से जुड़े ऐसे ही 3 हैक्स के बारे में।
मस्कारा के अलावा और भी कुछ चीज़ों की मदद से आप अपनी आईलैशेज को घना बना सकते हैं। इसे घना बनाने के लिए आपको टॉप लैश लाइन और वॉटर लाइन पर काजल लगाना होगा। आपकी आईलैशेज के बीच जो गैप है, वहां काजल लगाएं। इससे पलकें घनी और काली नजर आती हैं। पलकों को घना लुक देने का यह बेस्ट तरीका है।
हथेली के पीछले हिस्से पर काजल लगाएं और आईब्रो ब्रश की मदद से इस काजल को बालों के उन रूट्स पर लगाएं, जो सफेद हो रहे हैं। चुटकी बजाते ही आपके बाल सफेद से काले हो जाएंगे। ग्रे हेयर को भी ब्लैक बना सकता है काजल का ये हैक्स।
स्मोकी आई क्रिएट करना है, तो काजल को आईशैडो बेस के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। यह एकदम आईशैडो प्राइमर की तरह की काम करता है। यह आईशैडो के लिए एक समान कैनवस तैयार करता है और उसे एक रिच व पिगमेंटेड लुक देता है। इसमें मौजूद ऑयल आईशैडो को खराब होने से बचाता है। यह आंखों पर 24 घंटे तक टिका भी रहता है और न फैलता है न ही हल्का पड़ता है। बस इसे अपने आई लिड्स पर लगाएं। थोड़ा-सा ब्लेंड करें और अब अपना मनचाहा आईशैडो लगाएं।
Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.