होम / अपनी बेगम से अलग 500 रखैलें रखता था यह बादशाह, 1171 थे बच्चे, आज भी क्रूरता के कारनामे सुन खड़े हो जाते है रोंगटे

अपनी बेगम से अलग 500 रखैलें रखता था यह बादशाह, 1171 थे बच्चे, आज भी क्रूरता के कारनामे सुन खड़े हो जाते है रोंगटे

Nishika Shrivastava • LAST UPDATED : September 24, 2024, 7:45 pm IST

Morocco Maulay Ismail

India News (इंडिया न्यूज़), Morocco Maulay Ismail Name in The Guinness Book: अफ्रीकी देश का मोरक्को पूरी दुनिया में अपने पारंपरिक हस्तशिल्प के लिए जाना जाता है, लेकिन अगर इतिहास पर नजर डालें तो पाते हैं कि मोरक्को में एक ऐसा शासक भी हुआ करता था, जो पूरी दुनिया में मशहूर हुआ। उसके नाम सबसे ज्यादा बच्चों का पिता होने का रिकॉर्ड था। वो मोरक्को का सबसे क्रूर और निर्दयी शासक मौलय इस्माइल इस्माइल था, जिसने वहां 55 साल तक राज किया। वो मोरक्को के इतिहास में सबसे लंबे समय तक शासन करने वाले शासक थे। इतिहास में उनकी क्रूरता और रोंगटे खड़े कर देने वाले कारनामों की कहानियां दर्ज हैं। हालांकि, वो अपने कामुक स्वभाव के लिए भी जाने जाते थे।

कैसा था मौलय इस्माइल का स्वभाव?

1645 के आसपास, मौलय इस्माइल इस्माइल का जन्म मोरक्को के प्राचीन शहर सिजिलमासा में हुआ था। मौलय इस्माइल को मोरक्को की सत्ता उस समय विरासत में मिली, जब साम्राज्य कमजोर हो चुका था। कबीले आंतरिक संघर्षों से जूझ रहे थे, हालात खराब थे। लेकिन राजा ने अपनी सूझबूझ और रणनीति से सब कुछ संभाल लिया। सैनिकों की भर्ती शुरू की। कबीलों पर निर्भरता कम की। रेगिस्तानी इलाकों से गुलामों की भर्ती शुरू की जो राजा के लिए अपनी जान जोखिम में डालने के लिए हमेशा तैयार रहते थे। इस तरह राजा ने डेढ़ लाख से ज्यादा सैनिकों की सेना खड़ी की और एक शक्तिशाली राजा के रूप में उभरा।

जहरीला सुल्तान संग शारीरिक संबंध बनाने पर महिला की हो जाती थी मौत, एक दिन में खाता था 35 किलो खाना – India News

मौलय इस्माइल की बर्बरता ऐसी थी कि उसे खून का प्यासा सुल्तान भी कहा जाता था। राजा ने मोरक्को के फाजिल शहर में 400 विद्रोहियों का सिर कलम कर दिया था। राजा ने विद्रोहियों के खात्मे के साथ ही अपने शासन की शुरुआत की थी। इतना ही नहीं, दूसरे देशों को यह संदेश देने के लिए उसने सिर एक लाइन में दीवार पर टांग दिए। मौलय इस्माइल ने ऐसी रणनीति अपनाई कि मोरक्को के साथ ग्रेट ब्रिटेन, स्पेन और फ्रांस जैसे देशों के कूटनीतिक संबंध मजबूत हो गए। इसके साथ ही एक और बात की भी दुनिया में चर्चा हुई। वो था मौलय इस्माइल का कामुक स्वभाव।

4 बेगम, 1171 बच्चे और 500 से ज़्यादा थीं रखैलें

मौयाल के गुलामों की संख्या में इज़ाफे की कहानी दिलचस्प है। कहा जाता है कि उसकी चार बेगमें थीं। उसके 500 से ज़्यादा रखैलें यानी गुलाम थे। वो इतना क्रूर था कि जब भी वो किसी साम्राज्य पर कब्ज़ा करता तो उस जगह का शासक अपनी बेटियों को राजा मौयाल को सौंप देता। इस तरह उसके हरम में महिलाओं की संख्या तेज़ी से बढ़ती गई।

मोरक्को की यात्रा पर आए फ़्रांसीसी राजदूत डोमिनिक बुस्नोट ने अपनी रिपोर्ट में लिखा है कि साल 1704 तक राजा के 1171 बच्चे हो चुके थे। उस समय राजा की उम्र 57 साल थी और वो 32 सालों से मोरक्को पर राज कर रहा था। राजा का नाम सबसे ज़्यादा बच्चों के पिता के तौर पर गिनीज़ बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है, गिनीज़ बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में बताया गया है कि मौयाल के 888 बच्चे होने के सबूत मिले हैं। अगर कोई बेगम और रखैलों को देख लेता तो उसकी जान चली जाती।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी कम है PM Narendra Modi की सैलेरी, जाने भारत के सबसे बड़े राजनेताओं का मासिक वेतन – India News

अपनी बेगम और रखैलों को लेकर था सख्त

राजा अपनी बेगम और रखैलों को लेकर इतना सख्त था कि अगर कोई उन्हें देख लेता तो उसकी जान चली जाती। राजा सीधे उसका सिर कटवा देता। कहा जाता है कि डर इतना था कि लोग बेगम और रखैलों के सामने पेट के बल जमीन पर लेट जाते थे, ताकि उन्हें राजा के अत्याचारों का सामना ना करना पड़े।

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

जानें कितनी होती है विश्व की सबसे खतरनाक Mossad के जासूसों की सैलरी, बड़े- बड़े देशो के उद्योगपति भी रह गए हैरान
कॉफी पीने वालों के लिए खुशखबरी…दिल को फिट रखने में फायदेमंद, स्टडी में हुआ खुलासा
Pradeep Mishra: कथावाचक प्रदीप मिश्रा का बड़ा बयान, बोले- ‘रावण का पुतला छोड़ो बलात्कारियों को…’
इस देश की महिलाएं देती हैं दुनिया में सबसे ज्यादा बच्चों को जन्म, जानें इस लिस्ट में भारत पाकिस्तान किस नंबर पर
BEL ने कई पदों पर निकाली भर्ती, ऐसे उम्मीदवार कर सकते हैं अप्लाई, जानें पूरा डिटेल्स
Test Cricket: लाल गेंद की जगह सफेद गेंद से क्यों खेला जाता है टेस्ट मैच, वजह जान हो जाएंगे हैरान
आपको चेहरे को चमका देगी डस्टबिन में रखी ये चीज, फेकने से पहले जरुर जान इसका महत्व
ADVERTISEMENT