होम / दाद, खुजली की समस्या से परेशान हो तो इन घरेलू नुस्खों को आजमाएं

दाद, खुजली की समस्या से परेशान हो तो इन घरेलू नुस्खों को आजमाएं

Neha Goyal • LAST UPDATED : September 12, 2022, 12:02 pm IST

इंडिया न्यूज़, Ringworm Itching : एक ऐसी समस्या है जिससे कोई भी परेशान हो सकता है. दाद एक फंगल इन्फेक्शन है जो पीठ पैर गर्दन या शरीर के अंदरूनी अंगों पर भी हो सकता है। उस जगह पर बहुत ज्यादा खुजली होती है और यह देखने में भी बहुत ख़राब लगती है।

यह एक से दूसरे व्यक्ति में फैलता है,जो एक इंसान से दूसरे में फैल जाते हैं। इसलिए जो व्‍यक्ति इससे परेशान होता है। उसे साफ सफाई का खास ध्यान रखना चाहिए। किसी जख्म की तरह नजर आता है और ये संक्रमण तेजी से फैलता भी है। ये हमारी स्किन में लाल या भूरे रंग में उभरा हुआ नजर आता है। फंगल इंफेक्शन का समय रहते इलाज करना जरूरी है क्योंकि अगर ये फैल गया तो इसमें फुंसी हो सकती है जिसमें पस भी भर जाता है। आप यह नुस्खों क्लो आजमाकर देखिये। इससे आपको बहुत फायदा होगा।

दाद खाज खुजली को जड़ से खत्म कैसे करें?

Ringworm Itching

हल्दी सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद मानी जाती है। हल्दी का इस्तेमाल करने के लिए उसके एक टुकड़े को लेकर पानी में मिलाकर उसका पेस्ट बना लें और इस पेस्ट को दाद के एफेक्टेड हिस्से पर लगा लें। जब ये पेस्ट सूख जाए तो ऊपर से हल्दी के पेस्ट की दूसरी लेयर लगा लें। कुछ ही दिनों में दाद गायब होना शुरू हो जाएगा।

दाद खाज खुजली किसकी कमी से होता है?

विटामिन डी की कमी के कारण आपको लाल, सूखी और खुजली वाली त्वचा का अनुभव हो सकता है। विटामिन डी का सेवन आपको त्वचा की ऐसी समस्याओं के इलाज में मदद कर सकता है। यह त्वचा पर चकत्ते भी कम कर सकता है।

दाद, खुजली के घरेलू नुस्खे

  • हल्दी सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होती है। यह एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर होती है। जो इस संक्रमण को बढ़ने से रोकती है तो हल्दी में पानी मिलाकर गाढ़ा सा पेस्ट तैयार कर दाद वाली जगह पर लगाकर छोड़ दें, सूखने पर धो लें। बहुत जल्द इसका असर नजर आता है।
  • आप दाद से छुटकारा पाने के लिए टमाटर और नींबू का रस का इस्तेमाल करें। टमाटर और नींबू का रस है बेहद कारगर, क्योंकि इसमें विटामिन सी पाया जाता है। जो स्किन से जुड़ी समस्याओं को दूर करता है और बचाता भी है। तो टमाटर के जूस का सेवन करें। और नींबू के रस के साथ इमली के बीज को पीस कर दाद पर लगाएं। यह भी बहुत फायदेमंद होता है।
  • नारियल तेल भी बहुत फायदेमंद होता है। नारियल तेल में माइक्रोबियल और एंटीफंगल तत्व होते है। बरसों से नारियल तेल का इस्तेमाल स्किन से जुड़ी समस्याओं में ही नहीं बल्कि दाद के इलाज में भी किया जाता रहा है। तो इस्तेमाल से पहले इसे हल्का गर्म कर लें और फिर दाद वाली जगह पर लगाएं। दिन में दो से तीन बार यूज करें।
  • नीम बहुत ही लाभकारी माना जाता है। नीम का तेल हो या इसकी पत्तियां का पेस्ट, दोनों ही दाद जड़ से खत्म करने में बहुत मददगार है। आधे चम्मच नीम के पत्ते के पाउडर में एक चम्मच गर्म पानी मिलाकर पेस्ट बना लीजिए और इसे दाद पर लगाएं।
  • लहसुन में एंटीफंगल गुण मौजूद होता है जो फंगल इंफेक्शन दूर करने में मदद करता है। लहसुन की दो से तीन कलियों का पेस्ट बनाएं। इसमें थोड़ा शहद और ऑलिव ऑयल भी मिला लें और दाद पर लगाएं। बेहद असरदार नुस्खा होता है।
  • जैतून का तेल भी बहुत फायदेमंद होता है। आप हल्दी और जैतून का तेल मिलाएं और पेस्ट बना लें और दाद वाली जगह पर लगा ले इससे आपको खुजली से राहत मिलेगी।
  • कच्चा पपीता भी बहुत फायदेमंद होता है। कच्चा पपीता इस्तेमाल करने से जलन व सूजन से आराम मिलता है और पपीते के पेस्ट को दाद वाली जगह पर 20 तक लगाकर रखें और फिर गर्म पानी से धो लें। इससे इन्फेक्शन भी दूर होती है।
  • सेब का ज़ीका भी बहुत फायदेमंद होता है। इसको दाद वाली जगह पर रुई से भिगोकर लगा लें। इससे इन्फेक्शन और खुजली से राहत मिलेगी।

निष्कर्ष : दाद और खुजली से पेरशान होने पर आप इन घरेलू नुस्खों को करें। इससे आपको बहुत फायदा होगा।

Disclaimer : आप इन नुस्खों को भी अपनाएं और डॉक्टर से भी संपर्क कर सकते हैं। इन नुस्खों पर ही आधारित न रहें।

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !

ये भी पढ़े : नारियल पानी पीने से सेहत को मिलते है कई ढेर सारे फायदे

ये भी पढ़े : पेट फूलने या अफारे से परेशान हैं तो इन चीजों का सेवन न करें जल्द मिलेगी राहत और जानिए लक्षण

ये भी पढ़े : सिर दर्द से परेशान हैं तो करें यह उपाय दर्द से मिलेगी तुरंत राहत

ये भी पढ़े : पैरों के छालों से परेशान होने पर इन घरेलु उपचार को करें दर्द से मिलेगी राहत

ये भी पढ़े : खुजली की समस्या से परेशान हैं तो आजमाएं ये घरेलू नुस्खे

ये भी पढ़े : कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने के लिए डायट में इन चीजों का सेवन जरूर करें

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

KKR VS DC: कोलकाता और दिल्ली के बीच मुकाबला आज, जानें किस टीम का पलड़ा भारी-Indianews
KKR VS DC: ईडन गार्डन में दिल्ली से भिड़ेगी कोलकता, जानें कैसा होगा पिच का मिजाज-Indianews
Bengal Teachers Lose Jobs: 26 हजार शिक्षकों की नौकरी से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट का एक्शन-Indianews
Siddhant Chaturvedi ने अपने बर्थडे पर गिटार बजाने के साथ किया जमकर डांस, रूमर्ड गर्लफ्रेंड Navya Naveli Nanda ने किया रिएक्ट -Indianews
KKR vs DC Live Streaming: कोलकाता के खिलाफ जीत दर्ज करना चाहेगी दिल्ली, जानें कब और कहां देखें मुकाबला-Indianews
Viral Video: एक दूल्हा और चार दुल्हन, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो-Indianews
T20 World Cup 2024: न्यूजीलैंड ने विश्व कप के लिए किया टीम का एलान, ये स्टार खिवाड़ी संभालेगा टीम की कमान
ADVERTISEMENT