India News (इंडिया न्यूज़), Agra Taj Mahotsav 2024: दुनिया के सात अजूबों में शामिल ताजमहल प्यार की नायाब निशानी है, जो भारत के आगरा शहर में स्थित है। आगरा शहर की पहचान ही ताजमहल है। इस खूबसूरत इमारत का देखने के लिए दुनियाभर से पर्यटकों की भीड़ जुटती है। जल्द ही यहां शुरू होने जा रहा है ताज महोत्सव, जिसकी जोरो-शोरों से तैयारियां शुरू हो चुकी है। हर साल फरवरी में इस महोत्सव का आयोजन किया जाता है। इस बार क्या खास देखने को मिलेगा इस महोत्सव में, आइए जान लेते हैं।
इस साल 17 फरवरी से ताज महोत्सव शुरू हो गया है। ताज महोत्सव पूरे 10 दिनों तक चलने वाला वार्षिक कार्यक्रम है, जिसका समापन 27 फरवरी को होगा।
इस बार का ताज महोत्सव में कई सारी नई चीज़ें देखने को मिलेंगी। ताज महोत्सव में इस बार यमुना महाआरती को जोड़ा गया है। यमुना नदी के घाटों पर ताज महोत्सव के दौरान महाआरती की जाएगी। इसके साथ पतंग महोत्सव और गजल के कार्यक्रम भी पर्यटकों के लिए आयोजित किए जाएंगे। इस बार पर्यटक ताज महोत्सव में आकर हॉट एयर बैलून के भी मजे ले सकेंगे।
संस्कृति का उत्सव, समृद्धि का उल्लास गौरवशाली इतिहास और परम्पराओं का त्योहार। ताज महोत्सव। 17 से 27 फरवरी 2024 तक।
आइए आप भी बनिए इस जश्न का हिस्सा ।#UPTourism #UttarPradesh #TajMahotsav2024 #AgraDiaries #CultureFest #IncredibleIndia #HandicraftsOfIndia #TravelAgra pic.twitter.com/MLMD5owyMD— Taj Mahotsav (@TajMahotsavAgra) February 6, 2024
ताज महोत्सव का एंट्री टिकट 50 रुपए का है। विदेश पर्यटकों और पांच साल से कम आयु के बच्चे के लिए कोई प्रवेश शुल्क नहीं है।
Also Read:
Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.