होम / Famous Ram Mandir: अयोध्या जाने का नहीं बना पा रहें हैं प्लान, तो दिल्ली में इन मशहूर मंदिरों में कर सकते है रामलला के दर्शन

Famous Ram Mandir: अयोध्या जाने का नहीं बना पा रहें हैं प्लान, तो दिल्ली में इन मशहूर मंदिरों में कर सकते है रामलला के दर्शन

Nishika Shrivastava • LAST UPDATED : February 3, 2024, 4:55 pm IST

India News (इंडिया न्यूज़), Delhi Famous Ram Mandir: प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। हर कोई रामलला के दर्शन करके उनका आशीर्वाद पाना चाहता है। अगर आप अयोध्या जाने का प्लान नहीं बना पा रहें हैं तो वहां जाए बिना ही भगवान राम का आशीर्वाद पा सकते हैं। जी हां, अगर आप दिल्ली से हैं या एनसीआर के ही आसपास के इलाके में रहते हैं, तो आप दिल्ली में स्थित श्रीराम के कुछ मशहूर मंदिरों में दर्शन कर सकते हैं।

द्वारका

द्वारका सेक्टर-7 में भी भगवान श्रीराम का मंदिर स्थित है। मंदिर काफी पुराना है, लेकिन कम ही लोग इसके बारे में जानते हैं। यहां दर्शन के लिए श्रद्धालु दूर-दूर से पहुंचते हैं। आप भी भगवान राम का आशीर्वाद पाना चाहते हैं तो यहां विजिट कर सकते हैं। इसके लिए द्वारका सेक्टर-9, नजदीकी मेट्रो स्टेशन है।

लोधी रोड

नई दिल्ली के लोधी रोड पर भी एक दक्षिण भारतीय राम मंदिर स्थित है। भगवान का ये मंदिर अपनी वास्तुकला शैली के लिए काफी फेमस है। यहां के गर्भगृह में भगवान राम, मां साता, भरत, लक्ष्मण, शत्रुघ्न और हनुमान की मूर्तियां हैं। इस मंदिर में विजिट करके भी आप प्रभु राम का आशीर्वाद ले सकते हैं। इसके लिए नजदीकी मेट्रो स्टेशन, जेएलएन स्टेडियम है।

विवेक विहार

दिल्ली के विवेक विहार में भी प्रभु राम का मंदिर स्थित है। इसके दर्शन की भी काफी मान्यता है। खास बात ये है कि इस मंदिर के पास ही आपको श्री बालाजी मंदिर भी मिलेगा जो कि काफी फेमस है। इसके लिए दिलशाद गार्डन, नजदीकी मेट्रो स्टेशन है।

अशोक विहार

दिल्ली के अशोक विहार में भी एक राम मंदिर स्थित है। इसे कई लोग अयोध्या में बने राम मंदिर के ढांचे से मिलता-जुलता भी कहते हैं। मंदिर के शिखर की बात करें तो यह लगभग 100 फीट ऊंचा है। ऐसे में आपके अयोध्या के प्लान में अभी देरी है तो इस मंदिर का भी दर्शन कर सकते हैं। मान्यता है कि आपको यहां दूर-दूर से आए हुए श्रद्धालु भी देखने को मिल जाएंगे। इसके लिए नजदीकी मेट्रो स्टेशन, केशव पुरम है।

 

Also Read:

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT