होम / 40 की उम्र के बाद महिलाओं में दिखने लग जाते हैं ये बदलाव, इग्नोर करना पड़ सकता हैं भारी?

40 की उम्र के बाद महिलाओं में दिखने लग जाते हैं ये बदलाव, इग्नोर करना पड़ सकता हैं भारी?

Prachi Jain • LAST UPDATED : August 15, 2024, 5:56 pm IST

India News (इंडिया न्यूज), Low Cholesterol Diet: 40 साल की उम्र पार करने के बाद महिलाओं के लिए अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखना अत्यंत महत्वपूर्ण हो जाता है। इस उम्र के बाद महिलाओं को न केवल शारीरिक, बल्कि मानसिक और हार्मोनल बदलावों का भी सामना करना पड़ता है। अक्सर महिलाएं अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता नहीं देती हैं, लेकिन इस जीवन-काल में खुद की देखभाल करना न केवल जरूरी, बल्कि अनिवार्य हो जाता है। इस लेख में हम जानेंगे कि 40 साल की उम्र के बाद महिलाओं को किन बीमारियों से सजग रहना चाहिए और कैसे इनसे बचाव किया जा सकता है।

1. ऑस्टियोपोरोसिस

40 की उम्र के बाद महिलाओं में एस्ट्रोजन हार्मोन की मात्रा कम होने लगती है, जो मेनोपॉज की प्रक्रिया का हिस्सा है। एस्ट्रोजन हार्मोन हड्डियों को मजबूत बनाए रखने में सहायक होता है, और इसकी कमी के कारण हड्डियों का घनत्व कम होने लगता है, जिससे ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा बढ़ जाता है। इसके लिए महिलाओं को कैल्शियम और विटामिन डी से भरपूर आहार लेना चाहिए और नियमित रूप से स्ट्रेंथ ट्रेनिंग और व्यायाम करना चाहिए।

गेंद जैसे पेट के कारण उड़ता हैं मजाक? तो डाइट में शामिल करें ये मसाला ड्रिंक एक महीने के अंदर ही मोटा पेट हो जाएगा फ्लैट!

2. हृदय रोग

महिलाओं में कोरोनरी हार्ट डिजीज से होने वाली मृत्यु दर, ब्रेस्ट कैंसर की तुलना में लगभग दोगुनी होती है। 40 की उम्र के बाद हार्मोनल बदलाव के कारण हृदय रोग का खतरा और भी बढ़ जाता है। इसलिए, महिलाओं को अपने हृदय का विशेष ध्यान रखना चाहिए। इसके लिए लो-कोलेस्ट्रॉल आहार अपनाएं और नियमित रूप से अपने ब्लड प्रेशर की जांच करते रहें।

3. मेनोपॉज

मेनोपॉज महिलाओं के जीवन का एक स्वाभाविक चरण है, लेकिन इसके साथ आने वाले हार्मोनल असंतुलन और पेरी-मेनोपॉज के लक्षण महिलाओं के लिए बहुत ही चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं। इसलिए इस दौरान विशेषज्ञ की निगरानी में रहते हुए, लक्षणों के अनुसार इलाज करवाएं और खुद का ध्यान रखें।

400 पार जा रहा है शुगर लेवल? जड़ से खत्म करेगा ये पाउडर

4. ब्रेस्ट कैंसर

30 से 40 साल की उम्र के बीच महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए, साल में एक बार मैमोग्राम करवाना चाहिए और किसी भी असामान्य लक्षण के दिखने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

5. मानसिक तनाव और मनोवैज्ञानिक विकार

40 की उम्र पार करने के बाद महिलाओं को पारिवारिक जिम्मेदारियों और शरीर में हो रहे हार्मोनल बदलाव के कारण अत्यधिक तनाव का सामना करना पड़ता है। इससे डिप्रेशन और एंग्जायटी जैसी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। इस दौरान मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए योग, ध्यान और नियमित व्यायाम को अपनी दिनचर्या में शामिल करें।

इन 5 सब्जियों में हैं इतनी ताकत? जड़ से कर देगी Uric Acid से लेकर Cholesterol और कई बिमारियों का नाश?

Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है। पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। इंडिया न्यूज इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है। 

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

रूस के पड़ोसी देश से आया हैरान करने वाला बयान, Russia-Ukraine यूद्ध को लेकर कह दी ये बात
पुणे में चिकनगुनिया के नए वैरिएंट ने मचाया कहर, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज, पड़ सकता है भारी
वेदांता ग्रुप की रिफाइनरी का बांध टूटा, फसलें हुईं तबाह, कंपनी ने कही ये बड़ी बात
डॉक्टरों से मुलाकात के बाद ममता ने कोलकाता पुलिस कमिश्नर और 2 स्वास्थ्य अधिकारियों को हटाया
न्यूयॉर्क में BAPS स्वामिनरायण मंदिर की बर्बरता अस्वीकार्य है; जानिए भारतीय दूतावास ने क्या कहा
Vishwakarma Puja 2024: कल विश्वकर्मा पूजा पर इन मंत्रों के साथ के करें देवताओं के शिल्पकार की पूजा, ये रहे शुभ मुहूर्त
Patna news: लड़की को I LOVE YOU कहना 2 मनचलों को पड़ा भारी, पहले परिजनों ने जमकर कूटा, फिर पुलिस ने …
ADVERTISEMENT