होम / Yoga: स्वस्थ रहने के लिए अपनी जीवन-शैली में जरुर शामिल करें ये 5 व्यायाम

Yoga: स्वस्थ रहने के लिए अपनी जीवन-शैली में जरुर शामिल करें ये 5 व्यायाम

Mudit Goswami • LAST UPDATED : July 14, 2023, 8:41 pm IST

Yoga

India News (इंडिया न्यूज़), Yoga: आज के व्यस्त जीवन में हम अपने शरीर पर सही तरह से ध्यान नही देते हैं। जिसका असर हमारी बढ़ती उम्र और हमारे रोज के जीवन पर गहरा प्रभाव डालती है। हमें अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए अपने दैनिक जीवन में कछु आसान व्यायाम जरुर शामिल करने चाहिए। व्यायाम करने से हमारा शरीर स्वस्थ और तनावरहित रहता है। व्यायाम करने से हम मानसिक एवं भावात्मक रूप से स्वस्थ रहते हैं। व्यायाम हमे बैठने का तरीका, चिंता से राहत, प्राणायाम तथा ध्यान करना संयुक्त रूप से सिखाता हैं।

कुछ ऐसे व्यायाम जिन्हे आप रोज कर सकते हैं

सूर्य नमस्कार- सूर्य नमस्कार के नियमित अभ्यास से मन शांत और एकाग्रत रहता है। सूर्य नमस्कार सुबह के समय खुले में पूर्व दिशा में, उगते सूरज की ओर करना चाहिए। सूर्य के प्रकाश से हमारे शरीर को ‘विटामिन डी’ मिलता है जो हमारी हड्डियों को मज़बूत और मानसिक तनाव से दूर रखता है।

2.वृक्षासन (ध्रवासन)– वृक्षासन करने के पश्चात आप ऊर्जा से परिपूर्ण महसूस करते हैं। यह आसन मस्तिष्क में स्थिरता, संतुलन और एकाग्रता को बढ़ाता हैं। इस आसन को करने से पैरों को मजबूती प्रदान होती है। साथ ही यह नसों की दर्द में भी राहत देता है। अगर आप माइग्रेन, अनिंद्रा, अल्प या उच्च रक्तचाप से पीड़ित है तो यह आसन न करेंI

3.अनुलोम-विलोम- अनुलोम-विलोम एक ऐसा व्यायाम है, जिसे करना बेहद आसान होता है। रोजाना पांच से दस मिनट अनुलोम विलोम करने से डायबिटीज से राहत मिलती है। साथ ही हाई ब्लड प्रेशर, हृदय रोग, जोड़ों के र्दद, ऐंठन और सूजन में आराम मिलता है। अनुलोम विलोम वजन को नियंत्रित करने में लाभदायक होता हैं।

4.वज्रासन- भोजन करने के पश्चात् वज्रासन में बैठने से भोजन का पाचन अच्छा होता है। यह आसन करने से पैर और जांघों की नसे मजबूत होती हैं। घुटने और एड़ी के जोड़ लचीले और गठिया वात रोग की सम्भावना काम होती है। वज्रासन के नियमित अभ्यास से हृदय और मस्तिष्क के कार्य करने की क्षमता को बढ़ावा मिल सकता है।

5.भुजंगासन- भुजंगासन करने से शारीरिक और मानसिक समस्याओं से फायदा मिलता है। फेफड़ों को स्वस्थ बनाए रखने और उन्हें मजबूती प्रदान करने के लिए भुजंगासन बहुत सहायक होता है। भुजंगासन एक स्ट्रेचिंग आसन है। ऐसे आसान जो खिंचाव पैदा करने वाले होते हैं। वो कंधे, पीठ और गर्दन के साथ-साथ पूरे शरीर को आराम पहुंचाने में मदद करते हैं।

ये भी पढ़ें- रात में सोने से पहले इस बीच का करें सेवन, शरीर को मिलेंगे यह अनोखे फायदे

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

वेदांता ग्रुप की रिफाइनरी का बांध टूटा, फसलें हुईं तबाह, कंपनी ने कही ये बड़ी बात
डॉक्टरों से मुलाकात के बाद ममता ने कोलकाता पुलिस कमिश्नर और 2 स्वास्थ्य अधिकारियों को हटाया
न्यूयॉर्क में BAPS स्वामिनरायण मंदिर की बर्बरता अस्वीकार्य है, भारतीय दूतावास ने ऐसा क्यों कहा
Vishwakarma Puja 2024: कल विश्वकर्मा पूजा पर इन मंत्रों के साथ के करें देवताओं के शिल्पकार की पूजा, ये रहे शुभ मुहूर्त
Patna news: लड़की को I LOVE YOU कहना 2 मनचलों को पड़ा भारी, पहले परिजनों ने जमकर कूटा, फिर पुलिस ने …
‘अपने गिरेबान में झांकें..’, ईरानी सुप्रीम लीडर के भड़ाकाऊ बयान पर भारत ने दिया मुंहतोड़ जवाब
यूपी में बाढ़ से हाल बेहाल! मुरादाबाद के घरों में घुस रहा पानी, किसान परेशान
ADVERTISEMENT