ADVERTISEMENT
होम / लाइफस्टाइल एंड फैशन / Monsoon: मानसून के मौसम में इन पांच जगहों पर जरूर घुमें, इनकी प्राकृतिक खूबसूरती देख लौटने का नहीं होगा मन

Monsoon: मानसून के मौसम में इन पांच जगहों पर जरूर घुमें, इनकी प्राकृतिक खूबसूरती देख लौटने का नहीं होगा मन

BY: Ankita Pandey • LAST UPDATED : July 8, 2024, 9:24 pm IST
ADVERTISEMENT

संबंधित खबरें

Monsoon: मानसून के मौसम में इन पांच जगहों पर जरूर घुमें, इनकी प्राकृतिक खूबसूरती देख लौटने का नहीं होगा मन

Mansoon

India News(इंडिया न्यूज), Monsoon: बारिश का मौसम घूमने के लिए काफी अच्छा होता है। बारिश के समय हमें हर जगह पर हरियाली और मौसम भी सुहावना हो जाता है। अगर आप इस बारिश में कहीं पर घूमने का प्लान कर रहें है तो इ्न जगहों को भी अपनी लिस्ट में जरूर शामिल करें।

महाबलेश्वर (महाराष्ट्र)

महाबलेश्वर एक खूबसूरत हिल स्टेशन है जो अपने हरे-भरे जंगलों और खूबसूरत घाटियों के लिए मशहूर है। मानसून के दौरान यहां की हरियाली और ताजगी देखने लायक होती है। वेन्ना झील पर नाव की सवारी और पॉइंट से धुंध भरे नजारे बहुत आनंद देते हैं।

कूर्ग (कर्नाटक)

‘भारत का स्कॉटलैंड’ के नाम से मशहूर कूर्ग मानसून के दौरान और भी खूबसूरत हो जाता है। घने जंगल, कॉफी के बागान और झरने इस जगह को और भी खूबसूरत बनाते हैं। यहां के एबे फॉल्स और मंडलपट्टी व्यू पॉइंट पर जरूर जाएँ।

मेघालय

मेघालय का मतलब है ‘बादलों का घर’। मानसून के दौरान यह जगह बेहद खूबसूरत होती है। दुनिया में सबसे ज़्यादा बारिश वाली जगहों में गिने जाने वाले चेरापूंजी और मौसिनराम यहीं स्थित हैं।

मुन्नार (केरल)

मुन्नार अपने हरे-भरे चाय के बागानों, पहाड़ियों और घाटियों के लिए मशहूर है। यहां पर एराविकुलम नेशनल पार्क और अट्टुकल झरने जरूर देखें।

ऊटी (तमिलनाडु)

ऊटी दक्षिण भारत का एक प्रमुख हिल स्टेशन है। मानसून के दौरान यहाँ का मौसम बहुत सुहाना हो जाता है और चारों तरफ हरियाली फैल जाती है। यहां पर आप बॉटनिकल गार्डन, ऊटी झील और डोड्डाबेट्टा पीक की सैर का आनंद ले सकते है।

क्या आपके भी अंगूठे पर बना हैं अर्ध चंद्र? अमीर बनने का संकेत दे रही है किस्मत!

Tags:

India newsMeghalayaMonsoonइंडिया न्यूज

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT