25
10,000 Step Formula: आज के समय में, हम अक्सर गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से बचने के लिए शारीरिक गतिविधि बढ़ाने की कोशिश करने के साथ चिकित्सकों की सलाह लेते हैं. प्रतिदिन 10,000 कदम चलने की सलाह आम हो गई है , लेकिन कई सर्वेक्षणों के मुताबिक, लगभग एक तिहाई भारतीय इस लक्ष्य को पूरा नहीं कर पाते हैं. क्या आप जानते हैं, इस लक्ष्य का कोई वैज्ञानिक आधार है या नहीं? या कोई ऐसा रिसर्च जो यह बताता हो कि हमें प्रतिदिन 10,000 कदम या उससे अधिक चलना चाहिए? आइए जानते हैं, इसकी सच्चाई और मिथक क्या है.
यह बहुत ही सराहनीय कदम है, लेकिन इसका कोई वैज्ञानिक आधार मौजूद नहीं है. किसी भी प्रकार की शारीरिक गतिविधी आपके स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं.
10,000 कदम चलने के बारे में कुछ जरूरी बातें.
सभी में शारीरिक क्षमता का स्तर अलग-अलग
व्यक्तियों की शारीरिक आवश्यकताओं में बहुत तरह का अंतर देखने को मिलता है और इसमें शारीरिक क्षमता का स्तर भी अलग-अलग होता है. जो एक व्यक्ति के लिए कारगर हो, वह दूसरे के लिए कारगर नहीं हो सकता है. कुछ लोगों के लिए अधिक तीव्रता वाले व्यायाम अधिक फायदेमंद हो सकते हैं, जबकि अन्य लोग कम तीव्रता वाले फायदेमंद हो सकते हैं..
शारीरिक गतिविधियों कदमों की गिनती से ज्यादा फायदेमंद
आपके स्वास्थ्य के लिए शारीरिक व्यायाम बहुत जरूरी है. केवल कदमों की गिनती से गति की गुणवत्ता का पता नहीं लगाया जा सकता है. तैराकी, जॉगिंग या तेज चलना जैसी शारीरिक गतिविधियों से कदमों की गिनती के लक्ष्य तक पहुंचने की तुलना में कहीं अधिक हेल्दी हो सकता है.
75 मिनट तक तीव्र शारीरिक गतिविधि हार्ट हेल्थ के लिए बेहतर
कदमों की संख्या चाहे कितनी भी हो, शोध से पता चलता है कि प्रति सप्ताह 75 मिनट तक तीव्र शारीरिक गतिविधि या कम से कम 150 मिनट तक मध्यम शारीरिक गतिविधि आपके हार्ट हेल्थ के लिए बहुत लाभदायक होता है.
ज्यादा बैठे रहना भी नुकसानदायक
लंबे समय तक बैठने की आदत को कम करना आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी है. लंबे समय तक गतिहीन जीवनशैली स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकती है.