<

फिट रहने का 10,000 स्टेप फॉर्मूला, सच, मिथक या फिटनेस ट्रेंड, क्या कहते हैं एक्सपर्ट

10,000 Step Formula: आपको क्या सोचते हैं, रोजाना 10,000 कदम चलना फिट रहने के लिए सच में जरूरी है या यह सिर्फ एक फिटनेस ट्रेंड बन गया है? इस विषय पर एक्सपर्ट क्या कहते हैं और यह आपके लिए कितना सही है.

10,000 Step Formula: आज के समय में, हम अक्सर गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से बचने के लिए शारीरिक गतिविधि बढ़ाने की कोशिश करने के साथ चिकित्सकों की सलाह लेते हैं. प्रतिदिन 10,000 कदम चलने की सलाह आम हो गई हैलेकिन कई सर्वेक्षणों के मुताबिक, लगभग एक तिहाई भारतीय इस लक्ष्य को पूरा नहीं कर पाते हैं. क्या आप जानते हैं, इस लक्ष्य का कोई वैज्ञानिक आधार है या नहीं? या कोई ऐसा रिसर्च जो यह बताता हो कि हमें प्रतिदिन 10,000 कदम या उससे अधिक चलना चाहिए? आइए जानते हैं, इसकी सच्चाई और मिथक क्या है.
यह बहुत ही सराहनीय कदम है, लेकिन इसका कोई वैज्ञानिक आधार मौजूद नहीं है. किसी भी प्रकार की शारीरिक गतिविधी आपके स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं.

10,000 कदम चलने के बारे में कुछ जरूरी बातें.

सभी में शारीरिक क्षमता का स्तर अलग-अलग

व्यक्तियों की शारीरिक आवश्यकताओं में बहुत तरह का अंतर देखने को मिलता है और इसमें शारीरिक क्षमता का स्तर भी अलग-अलग होता है. जो एक व्यक्ति के लिए कारगर हो, वह दूसरे के लिए कारगर नहीं हो सकता है. कुछ लोगों के लिए अधिक तीव्रता वाले व्यायाम अधिक फायदेमंद हो सकते हैं, जबकि अन्य लोग कम तीव्रता वाले फायदेमंद हो सकते हैं..

शारीरिक गतिविधियों कदमों की गिनती  से ज्यादा फायदेमंद

आपके स्वास्थ्य के लिए शारीरिक व्यायाम बहुत जरूरी है. केवल कदमों की गिनती से गति की गुणवत्ता का पता नहीं लगाया जा सकता है. तैराकी, जॉगिंग या तेज चलना जैसी शारीरिक गतिविधियों से कदमों की गिनती के लक्ष्य तक पहुंचने की तुलना में कहीं अधिक हेल्दी हो सकता है.

75 मिनट तक तीव्र शारीरिक गतिविधि हार्ट हेल्थ के लिए बेहतर

कदमों की संख्या चाहे कितनी भी हो, शोध से पता चलता है कि प्रति सप्ताह 75 मिनट तक तीव्र शारीरिक गतिविधि या कम से कम 150 मिनट तक मध्यम शारीरिक गतिविधि आपके हार्ट हेल्थ के लिए बहुत लाभदायक होता है.

ज्यादा बैठे रहना भी नुकसानदायक

लंबे समय तक बैठने की आदत को कम करना आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी है. लंबे समय तक गतिहीन जीवनशैली स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकती है.
डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ सामान्य जानकारी और जागरूकता के उद्देश्य से लिखा गया है. 10,000 कदम चलने या किसी भी प्रकार की फिटनेस दिनचर्या शुरू करने से पहले अपनी उम्र, स्वास्थ्य स्थिति और शारीरिक क्षमता के अनुसार डॉक्टर या फिटनेस एक्सपर्ट से सलाह लें.
Vipul Tiwary

Share
Published by
Vipul Tiwary

Recent Posts

Lung cancer Myth: सिर्फ स्मोकिंग ही है लंग कैंसर का दोषी? क्या 65 से कम उम्र में भी बीमारी का खतरा

Lung Cancer Myth vs Facts: बीड़ी-सिगरेट, तंबाकू या शराब जैसे नशीले पदार्थ सेहत के लिए…

Last Updated: March 28, 2026 13:55:54 IST

PM Modi Speech: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का हुआ उद्घाटन, यहां पढ़ें- पीएम मोदी के भाषण की 10 बड़ी बातें

PM Modi Speech: आज यानी शनिवार (28 मार्च, 2026) को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन…

Last Updated: March 28, 2026 13:51:41 IST

5 करोड़ का खर्च 38 करोड़ की कमाई… 24 साल पुरानी वो डरावनी फिल्म, गाने आज भी हैं सुपरहिट

Bollywood Movie: सिनेमाई दुनिया में अक्सर कुछ ऐसी फिल्में आती हैं, जो इतिहास रचने का…

Last Updated: March 28, 2026 13:27:34 IST

नेपाल में सत्ता बदलते ही पूर्व PM केपी शर्मा ओली गिरफ्तार, युवाओं के खून और भ्रष्टाचार के दागों ने पहुंचाया सलाखों के पीछे!

नेपाल में सत्ता परिवर्तन के महज 24 घंटों के भीतर, पुलिस ने शनिवार सुबह (28…

Last Updated: March 28, 2026 13:18:17 IST

PM Kisan 23th Installment Date 2026: 23वीं किस्त पर बड़ा अपडेट, कब आएंगे किसानों के खाते में 2000 रुपये?

PM Kisan 23th Installment Date 2026: विभिन्न सरकारी योजनाओं के माध्यम से समाज के जरूरतमंद…

Last Updated: March 28, 2026 13:07:10 IST

IndiGo Emergency Landing: टल गया अहमदाबाद जैसा हादसा! मौत के मुंह से बाहर आए 160 यात्री,  IGI एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग

IndiGo Flight Emergency Landing: अहमदाबाद प्लेन क्रैश हादसे के बाद से ही पूरे देश में…

Last Updated: March 28, 2026 13:19:37 IST