<
Categories: दिल्ली

IndiGo Emergency Landing: टल गया अहमदाबाद जैसा हादसा! मौत के मुंह से बाहर आए 160 यात्री,  IGI एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग

IndiGo Flight Emergency Landing: अहमदाबाद प्लेन क्रैश हादसे के बाद से ही पूरे देश में आज भी खौफ का माहौल है. इसी बीच एक बार फिर खौफ में डाल देने वाला मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक, विशाखापत्तनम से दिल्ली जा रही इंडिगो की एक फ़्लाइट, जिसमें 160 यात्री सवार थे.

IndiGo Flight Emergency Landing: अहमदाबाद प्लेन क्रैश हादसे के बाद से ही पूरे देश में आज भी खौफ का माहौल है. इसी बीच एक बार फिर खौफ में डाल देने वाला मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक, विशाखापत्तनम से दिल्ली जा रही इंडिगो की एक फ़्लाइट, जिसमें 160 यात्री सवार थे, उसकी  शनिवार को इंजन में खराबी के कारण दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी. सूत्रों के अनुसार, बोइंग 737 विमान में 160 यात्री सवार थे. फ़्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट flightradar24.com के अनुसार, फ़्लाइट सुबह 10.59 बजे लैंड हुई.

10:53 बजे मिली कॉल

साथ ही आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये घटना तब हुई जब विमान आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम से दिल्ली जा रहा था. दिल्ली अग्निशमन सेवा को सुबह 10:53 बजे अलर्ट मिला और उन्होंने तुरंत कार्रवाई की. दिल्ली अग्निशमन सेवा ने कहा, “दिल्ली के IGI हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग की गई. अग्निशमन विभाग को सुबह 10:53 बजे कॉल मिली. विभाग का कहना है कि विमान सुरक्षित उतर गया है.” दिल्ली पुलिस ने पुष्टि करते हुए कहा, “इंडिगो का एक विमान विशाखापत्तनम (आंध्र प्रदेश) से दिल्ली आ रहा था, तभी उसमें इंजन फेल होने जैसी स्थिति पैदा हो गई. विमान IGI हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतर गया.

Aviation Report: अब पता चला क्यों बार-बार खराब हो रहे थे विमान, संसदीय समिति की ऑडिट रिपोर्ट में खुलासा?

दिल्ली पुलिस ने पुष्टि की है कि हवाई अड्डे पर सुरक्षित रूप से उतरने से पहले विमान को “इंजन फेल होने जैसी स्थिति” का सामना करना पड़ा था. इस बीच, दिल्ली अग्निशमन सेवा ने बताया कि उन्हें सुबह 10:53 बजे एक आपातकालीन कॉल मिली थी, लेकिन उन्होंने पुष्टि की कि तब तक विमान सुरक्षित रूप से उतर चुका था. इसके बाद से हवाई अड्डे पर सभी परिचालन सामान्य हो गए हैं. अब तक किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है, और आगे के विवरण की प्रतीक्षा है.

Heena Khan

Share
Published by
Heena Khan

Recent Posts

Rajpal Yadav Disrespect Fact Check: राजपाल के साथ हुई बदतमीजी! मुश्ताक खान की प्रेयर मीट में निकाले गए बाहर; आखिर क्या है सच?

Rajpal Yadav Disrespect Fact Check: मुश्ताक खान की प्रेयर मीट में राजपाल यादव को बाहर…

Last Updated: October 1, 2026 15:23:05 IST

Gwalior News: पहले पीते हैं शराब और लेते हैं सिगरेट का कश, फिर महिलाओं को करते हैं ‘किस’…..बुरी आत्मा को भगाने वाले बाबा का Video Viral

ग्वालियर के रामाजी हिल से वायरल हुए एक वीडियो में कथित तौर पर बिक्की बाबा…

Last Updated: October 1, 2026 15:22:14 IST

फिज़िक्सवाला (पीडब्ल्यू ) शिक्षा महोत्सव में JEE, NEET, UPSC और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबों पर 98% तक की छूट

1 से 4 अक्टूबर 2026 तक होने वाले 3 दिवसीय सेल में पीडब्ल्यू स्टोर पर…

Last Updated: October 1, 2026 15:22:22 IST

केली कुंज में अचानक बदली व्यवस्था, दीक्षा बंद और दर्शन पर रोक… शिष्य की मौत के बाद क्या हुआ?

Premanand Maharaj Keli Kunj: हाल ही में वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के शिष्य की…

Last Updated: October 1, 2026 14:59:25 IST

एक शॉट का… विदेशी महिला से कर रहे थे बदसलूकी, वीडियो में हुए कैद, पुलिस ने ऐसे सिखाया सबक

Foreign Woman Video Police Action: हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुई,…

Last Updated: October 1, 2026 14:56:59 IST