Live TV
Search
Home > लाइफस्टाइल > शाम के नाश्ते के लिए बेस्ट है कुरकुरे आलू कटलेट, स्वाद में नंबर 1, नोट करें रेसिपी

शाम के नाश्ते के लिए बेस्ट है कुरकुरे आलू कटलेट, स्वाद में नंबर 1, नोट करें रेसिपी

अगर आप शाम के समय कुछ टेस्टी स्नैक खाना चाहते हैं, तो हम आपके लिए आलू कटलेट की रेसिपी लेकर आए हैं, जो काफी स्वादिष्ट हो सकता है. इसे बनाना भी काफी आसान है. ये नाश्ता घर के बच्चों से लेकर बड़ों और बुजुर्गों तक सबको पसंद आएगा.

Written By: Deepika Pandey
Last Updated: April 13, 2026 20:45:03 IST

Mobile Ads 1x1

Aloo Cutlet Recipe: अगर आप शाम के नाश्ते में कुछ टेस्टी और क्रिस्पी खाना चाहते हैं, तो हम आपको आलू से बनने वाले क्रिस्पी नाश्ते के बारे में बताने जा रहे हैं. इसे बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता और ये खाने में काफी स्वादिष्ट भी है. ये नाश्ता बच्चों से लेकर बड़ों तक सबको पसंद आएगा. इसे खाकर मेहमान भी आपसे इसकी रेसिपी पूछेंगे. ये बाहर से काफी क्रिस्पी और कुरकुरा है और ये अंदर से सॉफ्ट होता है. ये कटलेट इतना स्वादिष्ट होता है कि बच्चे बार-बार मांगकर खाएंगे. आइए देखते हैं इसे आसानी से और कम समय में कैसे बनाया जा सकता है.

आलू के कुरकुरे कटलेट बनाने के लिए जरूरी सामग्री

आलू के कटलेट बनाने के लिए आपको 4 उबले हुए आलू, 1 कप ब्रेड क्रम्ब्स (2-3 चम्मत कॉर्नफ्लोर), 1 बारी कटा हुआ प्याज, 2 कटी हुई हरी मिर्च, 2 चम्मच कटा हुआ हरा धनिया, 1 चम्मच घिसी हुई अदरक या आप पेस्ट भी ले सकते हैं. इसके अलावा आधा चम्मच गरम मसाला, आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, स्वादानुसार नमक और कटलेट तलने के लिए तेल लेना है.

कैसे बनाएं आलू कटलेट?

  • आलू का कटलेट बनाने के लिए सबसे पहले आपको एक बर्तन में उबले हुए आलू अच्छी तरह से मैश करने हैं. 
  • इसके बाद इसमें कटा हुआ प्याज, हरी मिर्च, अदरक और धनिया डालकर अच्छी तरह से मिला लें. 
  • अब इसमें लाल मिर्च, गरम मसाला और नमक डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें.
  • अब इसमें ब्रेड क्रम्ब्स डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें. 
  • ब्रेड क्रम्ब्स को अच्छी तरह से मिलाकर इस मिश्रण से मनपसंद तरह से कटलेट बना लें.
  • इसके बाद एक कढ़ाई में तेल डालें और इसे गर्म होने दें.
  • जब तेल गर्म हो जाए, तो इसमें कटलेट डालें और अच्छी तरह से सेंक लें.
  • इनको गोल्डन ब्राउन होने तक डीप फ्राई करें और हल्की गैस पर कुरकुरा होने तक फ्राई करें.
  • अब इन्हें हरी चटनी या लाल सॉस के साथ गर्मागर्म परोसें. इसके अलावा आप इसे चाय के साथ भी खा सकते हैं.

MORE NEWS