Film Kennedy in Cannes: साल 2023 में डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने एक फिल्म बनाई, जिसका नाम केनेडी है. इस फिल्म को हाल ही में कान्स फेस्टिवल में रिलीज किया गया था. फिल्म ने 2023 में कान फिल्म महोत्सव में मिडनाइट स्क्रीनिंग सेक्शन में जबरदस्त शुरुआत की थी. इस फिल्म को अंतरराष्ट्रीय दर्शकों ने भी काफी पसंद किया. इतना ही नहीं इस फिल्म को 7 मिनट तक स्टैंडिंग ओवेशन भी मिला. इन जोरदार तालियों को फिल्म के लिए बड़ी सफलता माना गया. अब कान्स में दिखाने के तीन साल बाद फिल्म भारत में रिलीज की जाने वाली है. इस फिल्म को ओटीटी पर रिलीज किया जाएगा. हालांकि अब तक इसकी रिलीजिंग के लिए तारीख की घोषणा नहीं की गई है.
डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने खुद इस बारे में जानकारी देते हुए बताया है कि कान्स में पसंद की गई फिल्म केनेडी को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज किया जाएगा. हालांकि इसकी रिलीज डेट के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है.
अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोहों में बटोरीं तारीफें
बता दें कि 2023 में केनेडी को मिली सफलता के बाद इसे कई अन्य अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोहों में पेश किया गया, जहां फिल्म ने काफी तारीफें बटोरीं. सिडनी में फिल्म देखने वालों ने कहानी के साथ ही तकनीकी बारीकियों पर ध्यान देते हुए उसकी भी तारीफ की. केनेडी को भारत में जियो मामी मुंबई फिल्म महोत्सव में प्रदर्शित किया गया. इस दौरान बारतीय दर्शकों को बड़े पर्दे पर फिल्म देखने का मौका मिला और फिल्म ने यहां भी काफी तारीफें बटोरीं.
सनील लियोनी और राहुल भट्ट निभा रहे मुख्य किरदार
आपको जानकर हैरानी होगी कि फिल्म को अभी भारत में रिलीज नहीं किया गया है. इससे पहले ही फिल्म अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तहलका मचा चुकी है. इस फिल्म को अनुराग कश्यप ने लिखा और उन्होंने ही डायरेक्ट किया है. इस फिल्म को जी स्टूडियोज और गड-बैड फिल्म्स के रंजन सिंह कबीर और आहूजा ने बनाया है. इस फिल्म में राहुल भट्ट और सनी लियोनी दमदार किरदार निभाती नजर आएंगी.