Live TV
Search
Home > लाइफस्टाइल > ₹2,000 की नाइट क्रीम को फेल कर देंगे ये 5 ‘नेचुरल DIY’, रात में लगाएं, सुबह चेहरे को देंगे शीशे जैसा ग्लो

₹2,000 की नाइट क्रीम को फेल कर देंगे ये 5 ‘नेचुरल DIY’, रात में लगाएं, सुबह चेहरे को देंगे शीशे जैसा ग्लो

DIY Night Cream: रात को सोते समय आपकी स्किन बेस्ट वर्क करती है. किसी चीज का स्ट्रेस नहीं होता. ऐसे में स्किन रिपेयर आसान हो जाता है. यदि आप भी रातोंरात स्किन ग्लो पाने का तरीका ढूंढ रहे हैं तो ये 5 नेचुरल DIY मिक्स ट्राई कर सकते हैं. ये मार्केट में मिलने वाली केमिकलयुक्त महंगी क्रीम से सस्ते और इफेक्टिव हैं.

Written By: Kajal Jain
Last Updated: April 13, 2026 16:52:08 IST

Mobile Ads 1x1

DIY Night Cream: रात को सोने से पहले स्किन केयर करने का बड़ा फायदा है. पहला तो ये कि घर के अंदर स्किन पोल्यूशन से प्रोटेक्टिड रहती है और इंग्रीडिएंट्स का पूरा फायदा स्किन को मिल जाता है. दूसरा ये कि रात में त्वचा रिलेक्स हो जाती है, जिससे स्किन रिपेयर में मदद मिलती है. वैसे तो बाजार में महंगी नाइट क्रीम मौजूद हैं, जो हेल्दी और ग्लोइंग स्किन का दावा करती हैं, लेकिन आप चाहें तो घर पर ही 5 ऐसी DIY क्रीम बनाके लगा सकते हैं, जो आपकी स्किन को सैलून लाइक ग्लो देगी.

लौंग-एलोवेरा क्रीम

कैसे बनाएं: नाइट क्रीम को टक्कर देने के लिए घर पर लौंग और एलोवेरा की नाइट क्रीम तैयार कर सकते हैं. इसके लिए घर पर लौंग पीसकर अर्क निकालें. इस अर्क को एलोवेरा और विटामिन-ई के कैप्सूल के साथ मिक्स करें. इसे क्रीम जैसा टैक्सचर मिलने तक चलाते रहें.

कैसे लगाएं: लौंग-एलोवेरा नाइट क्रीम बनाकर 15-20 दिन तक फ्रिज में स्टोर कर सकते हैं. रात को फेस वॉश करने के बाद इस क्रीम से त्वचा पर हल्की मसाज करें और सुबह उठकर पानी से साफ कर लें.

राइस क्रीम

कोरियन स्किन केयर इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड कर रहा है. आप चाहें तो बाजार से प्रीजर्वेटिव वाली महंगी क्रीम खरीदने के बजाए घर पर कोरियम नाइट क्रीम बना सकती हैं. 

कैसे बनाएं: एक चम्मच चावल को एक कप पानी के साथ पकाएं. पके चावलों में गुलाब जल मिलाकर पीस लें और पेस्ट बना लें. इसमें बादाम का तेल मिलाकर क्रीम जैसा टैक्सचर तैयार कर लें. रात को सोने से पहले फेस वॉश करके अप्लाई करें. इससे कुछ ही दिनों में स्किन स्पॉटलेस हो जाएगी.

बीटरूट जेल क्रीम

यदि आपकी स्किन ड्राई और डल रहती है तो बीटरूट नाइट रिपेयरिंग क्रीम बनाएं. इसके लिए सबसे पहले बीटरूट यानी चुकंदर को छीलकर छोटे टुकड़ों को काटें और गुलाब जल डालकर पीस लें. गाढ़ा पेस्ट तैयार होने के बाद इसमें से पानी अलग कर लें.

कैसे बनाएं: इस बीटरूट वॉटर में एलोवेरा जेल और बादाम का तेल मिलाएं और क्रीम तैयार कर लें. इस क्रीम को रोजाना रात को सोने से पहले चेहरे पर लगाएं तो रिजल्ट खुद देखें.

कॉफी क्रीम

ड्राई स्किन वालों के लिए कॉफी क्रीम रामबाण साबित हो सकती है. ये डार्क सर्कल्स, पिगमेंटेशन को दूर करके त्वचा को मॉइश्चराइज भी करती है. इसे बनाने के लिए फ्रेश एलोवेरा जेल, अच्छी कॉफी का पाउडर और बादाम का तेल लें.

कैसे बनाएं: एक बॉल में आधा चम्मच कॉफी पाउडर निकालें. इसमें 1 चम्मच एलोवेरा जेल मिलाएं और आखिर में 2-3 बूंद बादाम के तेल डालकर मिक्स कर लें. आप चाहें तो इस क्रीम को 3-4 दिन फ्रिज में स्टोर कर सकते हैं.

कोकोनट सीरम

एक सस्ती और टिकाई नाइट रेमेडी सदियों से हमारी दादी-नानी इस्तेमाल करती आ रही हैं. और वो है नारियल का तेल. जी हां, नारियल का तेल एक नेचुरल मॉइश्चराइजर है, जिसके एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफेक्शनल प्रॉपर्टी त्वचा को सेफ और मॉइश्चराइज रखती हैं. 

कैसे बनाएं: नारियल के तेल में फिटकरी का पाउडर मिलाकर एक सीरम तैयार करें और इसे रोजाना फेस पर लगाएं और सोने से 5 मिनट पहले इसे धो लें. लगातार 15 दिन तक ये रेमेडी ट्राई करने पर आप खुद विजिबल रिजल्ट देख सकते हैं.

सावधानी: किसी भी DIY नाइट क्रीम को लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें, ताकि स्किन पर एलर्जी या साइड इफैक्ट का पता चल सके.

MORE NEWS