Live
Search
Home > लाइफस्टाइल > भांग होली स्पेशल ड्रिंक या खतरा? क्या है इसके नुकसान? दिल्ली के डॉक्टर की चेतावनी

भांग होली स्पेशल ड्रिंक या खतरा? क्या है इसके नुकसान? दिल्ली के डॉक्टर की चेतावनी

Bhang Holi Special Drink: होली पर भांग का सेवन करने से पहले इसके स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभावों के बारे में जरूर जान लें. दिल्ली के एक डॉक्टर ने बताया कि भांग कैसे दिल, दिमाग और पाचन तंत्र पर असर डाल सकती है.

Written By: Vipul Tiwary
Last Updated: 2026-03-04 08:28:50

Mobile Ads 1x1

Bhang Holi Special Drink: होली के त्योहार पर भांग को मस्ती और परंपरा का एक बहुत बड़ा हिस्सा माना जाता है. लेकिन क्या यह सच में आपके स्वास्थ्य के लिए सुरक्षित है? दिल्ली के एक वरिष्ठ डॉक्टर ने भांग को लेकर चेतावनी दी है कि एक तय लीमिट से आगे बढ़ते ही भांग शरीर और दिमाग दोनों पर गंभीर प्रभाव छोड़ सकती है. आइए जानते हैं, भांग को लेकर डॉ. आलोक चोपड़ा, एमडी, एमबीबीएस ने एक पोस्ट के जरिए अपना हेल्थ संदेश साझा किया है.

भांग का हेल्थ पर प्रभाव 

डॉक्टर का कहना हैं कि भांग एक प्रकार का कैनबिस है जिसमें THC होता है, जो मस्तिष्क और तंत्रिका तंत्र को प्रभावित करने वाला एक मनो-सक्रिय यौगिक कहलाता है. धूम्रपान के विपरीत, खाने योग्य कैनबिस धीरे-धीरे असर करता है. बहुत लोग इसका तुरंत असर महसूस नहीं होने के कारण अधिक मात्रा में सेवन करते हैं. इस देरी की वजह से भांग का अधिक सेवन हो सकता है. और इससे गंभीर प्रतिक्रियाओं और यहां तक ​​कि आपातकालीन स्थिति में अस्पताल जाने का खतरा बढ़ जाता है. डॉ. आलोक चोपड़ा के मुताबिक, भांग के सेवन से ये समस्याएं हो सकती हैं:

भांग के नुकसान

  • हार्ट बीट का बढ़ना
  • गंभीर चिंता
  • पैनिक अटैक
  • मतिभ्रम कि समस्या
  • निर्जलीकरण

यह प्रभाव सभी पर एक जैसे नहीं होते हैं. ये हर व्यक्ति में अलग-अलग हो सकते हैं.

भांग का सेवन किसे नहीं करना चाहिए?

एक्सपर्ट के मुताबिक, भांग ऐसे लोगों को नहीं लेना चाहिए, जिन्हें यह समस्या हो

  • चिंता, अवसाद या मानसिक बीमारियों से ग्रस्त लोग
  • हार्ट डिजीज के लोग
  • मनोरोग की दवा ले रहे लोग
  • गर्भवती या स्तनपान कराने वाली महिलाएं
  • 25 वर्ष से कम उम्र वाले लोग

डॉ. आलोक चोपड़ा का कहना है कि, भांग के इस्तेमाल को सामान्य मानने से पहले इसके प्रभावों और छिपे हुए जोखिमों को समझना जरूरी है. यहां असल मुद्दा डर का नहीं, बल्कि जागरूकता का है. त्यौहार आनंद के लिए होते हैं, न कि स्वास्थ्य संबंधी आपात स्थितियों के लिए होता है.

MORE NEWS