Bhatura Recepi With Wheat Flour: छोटे-भटूरे तो हर इंडियन की पसंद है, यह खाने में तो टेस्टी होते है, लेकिननसेहत के लिए भारी पड़ सकते है, यही वजह है कि कई लोग अपने बच्चों को यह नहीं खिलाती और बड़े-बुजुर्ग भी इसी वजह से इसे खाने से डरते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप आप बिना मैदा इस्तेमाल किए फुले-फुले करारे-करारे भटूरे चुटकियों में बना सकते हैं, जो खाने में नुकसानदायक नहीं होते हैं, तो आप रश्मि कौशिक जादुई रेसपि जरूर देखें सकते हैं, जिसमें वो मैदे के नहीं बल्कि आटे के भटूरे बना रही है… घर पर बिना मैदा के भटूरे बनाने के लिए आटे और सूजी का इस्तेमाल होता , जिसका सही मिश्रण आपको लाजवाब भटूरे दे सकता है .सूजी के इस्तेमाल से भटूरें कुरकुरे बनते हैं, वहीं आटे को पटक-पटक कर गूंथने का तरीका उसे मैदे जैसा लचीला बनाता है. आइये जानते हैं कैसे बनाया जाता है आटे का भटूरा ऐसे बनाएं बिना मैदा के भटूरें भटूरे के आटे में खमीर उठाने के लि सबसे पहले एक परात में एक कटोरी दही लें, ध्यान रहे दही ज्यादा खट्टा न हो, फिर इसमें एक चम्मच चीनी के साथ थोड़ा सा नमक और 1/4 चम्मच बेकिंग सोडा डालें। इसके बाद इन सभी चीजों को दही के साथ मिला लें। चीनी इसलिए क्योंकि इससे भटूरों को अच्छा रंग मिलेगा, वहीं सोडा फर्मेंटेशन की प्रोसेस तेज करेगा. वहीं बिना मैदे के भटूरों को कुरकुरा और फुलाफुला बनाने के लिए सूजी सबसे जरूरी है. इसके लिए तैयार दही के मिश्रण में 1/3 कप बारीक सूजी डालें और उसे भी अच्छी तरह मिला लें और 15 मिनट तक उसे न छेड़े, ताकि सारा पानी सूजी सोख ले और फूल जाए। यही वह जादुई तरीका है जिससे भटूरे गेहूं के आटे से बनने के बाद भी सख्त नहीं होते हैं. View this post on Instagram A post shared by Rashmi Kaushik (@rashmisfoodcorner) ऐसे गथें भटूरें का आटा वहीं जब 15 मिनट बाद सूजी फूल जाए, तो इसमें एक चम्मच तेल और 2 कप गेहूं का आटा मिलाएं और उसे गुथ लें. रश्मि कौशिक के अनुसार, आटा गूंथने के बाद उसे मैदा वाले आटे की तरह ही पटक-पटक कर लचीला करने की कोशिश करें, ऐसा करने से आटे में ग्लूटेन एक्टिवेट होता है, जिससे भटूरे बेलते समय फटते नहीं है और तलने पर अच्छे से फूलते हैं. ऐसा करने के बाद आटे को 10 मिनट के लिए रेस्ट करने दें. 10 मिनट बाद आप देखेंगे कि आटा काफी मुलायम और लचीला हो जाएगा. इस आटे की लोइयां बनाएँ और नॉर्मल भटूरों की तरह बेल लें। ध्यान रखें कि तेल अच्छा गर्म होना चाहिए, तभी भटूरों को तेल में डालें और दबाते हुए फ्राई करें। आप देखेंगे कि गेहूं के आटे से बने ये भटूरे मैदा से भी ज्यादा फूले और टेस्टी बनेंगे