12
Ancient India Birth Control: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें यह बताया गया है कि पहले के जामने में लोग अनचाही प्रेग्नेंसी रोकने के लिए क्या करते थे. जी हां, सही सुना आपने बर्थ कंट्रोल के बारे में चर्चा अक्सर मॉडर्न लगती है. कई लोगों का मानना है कि यह हाल के दिनों में ही आम हुआ है. लेकिन अब ऑनलाइन बहुत ज़्यादा शेयर हो रहा एक वीडियो कुछ और ही दावा करता है. इसमें कहा गया है कि पुराने भारत में लोग प्रेग्नेंसी रोकने के तरीकों के बारे में पहले से ही जानते थे.
पहले के जामने में बर्थ कंट्रोल की बात खुलकर होती थी
क्लिप में पुराने ग्रंथों और तरीकों के बारे में बात की गई है। इससे पता चलता है कि बर्थ कंट्रोल को छिपाया नहीं जाता था या इसे शर्मनाक नहीं माना जाता था. इसके बजाय, इस पर खुलकर चर्चा की जाती थी और इसे ऑर्गनाइज़्ड तरीके से मैनेज भी किया जाता था.
वीडियो में क्या दिखाया गया है?
वायरल वीडियो की शुरुआत एक आदमी से होती है जो कहता है कि भारत में 2 हज़ार साल पहले बर्थ कंट्रोल होता था. कामसूत्र में इन तरीकों के बारे में खुलकर बात की गई थी, खासकर उन गणिकाओं के लिए जिनका करियर राजाओं को खुश करने और प्रेग्नेंसी से बचने पर निर्भर करता था. उसके अनुसार, कुछ औरतें नीम जैसे पौधों से बने कड़वे हर्बल मिक्स पीती थीं. वह कहता है कि वे दवा वाले पेस्ट में भीगी हुई रुई और हर्बल तेलों का भी इस्तेमाल करती थीं जिन्हें वजाइनल तरीके से लगाया जाता था. सेक्स के बाद सफाई के तरीके भी अपनाए जाते थे और माना जाता था कि इससे प्रेग्नेंसी का चांस कम होता है.
बर्थ कंट्रोल के लिए तरीके नहीं थे सेफ
साथ ही, वह मानता है कि ये सभी तरीके सेफ नहीं थे. वह साफ-साफ कहता है कि उनमें से कुछ एकदम खतरनाक थे. फिर भी, वह कहता है कि इससे पता चलता है कि समाज प्रेग्नेंसी रोकने को लेकर शर्मिंदा नहीं था.
बर्थ कंट्रोल में सरकार कैसे शामिल थी?
वह आगे कहता है कि सबसे दिलचस्प बात यह है कि इसमें सरकार कैसे शामिल थी. अर्थशास्त्र में असल में गणिकाओं की हेल्थ और भलाई पर सरकारी निगरानी का रिकॉर्ड है. उसके अनुसार, इसका मतलब है कि बर्थ कंट्रोल को प्रैक्टिकल हेल्थकेयर माना जाता था.
वीडियो के कैप्शन में क्या लिखा है?
वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि क्या आप जानते हैं कि 2,000 साल पहले पुराने भारत में बर्थ कंट्रोल होता था? यह टैबू नहीं था, यह हेल्थकेयर था. इस पर खुलकर बात होती थी. इसे ज़िम्मेदारी से मैनेज किया जाता था. जहां जरूरत होती थी, वहां इसे अपनाया जाता था.
वीडियो देख क्या है यूजर्स का रिएक्शन?
यह क्लिप 16 जनवरी को शेयर की गई थी और इसे अब तक दो लाख से ज़्यादा व्यूज़ मिल चुके हैं. इस पर कई लोगों के कमेंट्स भी आए हैं, जिन्होंने अलग-अलग राय दी है. एक यूज़र ने लिखा कि मुझे पक्का नहीं पता, लेकिन मैंने कहीं पढ़ा था कि पुरानी चीनी सभ्यता में भी कॉन्ट्रासेप्टिव दवाएं थीं…लेकिन इसका इस्तेमाल ज़्यादातर रखैलें करती थीं. एक और ने कमेंट किया कि लेकिन क्या उन्हें हर काम के लिए जातियों में नहीं रखा जाता था?
एक व्यक्ति ने कहा कि बर्थ कंट्रोल हमेशा से इसी के बारे में रहा है कंट्रोल और नसबंदी. औरत की सेहत के लिए नुकसानदायक तो है ही. किसी और ने कहा कि जहां तक मैंने समझा है, यह सिर्फ़ कुछ खास महिलाओं के लिए था. मुझे नहीं लगता कि बर्थ कंट्रोल ऐसी चीज़ थी जिसे हर कोई आज़ादी से अपना सकता था.