Live
Search
Home > लाइफस्टाइल > ब्राउन शुगर vs सफेद चीनी: क्या सच में भूरी चीनी ज्यादा हेल्दी है? सेहत के लिए कौन बेहतर विकल्प

ब्राउन शुगर vs सफेद चीनी: क्या सच में भूरी चीनी ज्यादा हेल्दी है? सेहत के लिए कौन बेहतर विकल्प

Brown sugar Or white sugar: डायबिटीज और वजन बनाए रखने के लिए कौन सी चीनी ज्यादा सुरक्षित है. व्हाइट शुगर और ब्राउन शुगर में कौन सा ज्यादा फायदेमंद है. एक्पर्ट किसको बेहतर मानते हैं.

Written By: Vipul Tiwary
Last Updated: February 18, 2026 08:30:34 IST

Mobile Ads 1x1
Brown sugar vs. white sugar: चाय, कॉफी या मिठाइयों में इस्तेमाल होने वाली चीनी को लेकर अक्सर लोग सवाल उठाते हैं कि क्या ब्राउन शुगर सफेद चीनी से ज्यादा हेल्दी होती है? बाजार में ब्राउन शुगर को हेल्दी के तौर पर देखा जाता है, लेकिन क्या वास्तव में ये बात सही है? आइए जानते हैं विशेषज्ञ क्या कहते हैं, सफेद चीनी या ब्राउन शुगर.ॉ
 
चीनी हमारे आहार का जरूरी हिस्सा है. पेय पदार्थों से लेकर मिठाइयों तक, कई अलग-अलग व्यंजनों को मीठा बनाने के लिए चीनी का कई रूपों में इस्तेमाल किया जाता है. लेकिन, जब पोषण मूल्यों की बात आती है, तो सफेद चीनी पर अक्सर सवाल उठते हैं, जबकि दूसरी तरफ, ब्राउन शुगर यानी भूरी चीनी को एक हेल्दी विकल्प माना जाता है. 

सफेद चीनी कैसे बनाई जाती है?

यह गन्ने या चुकंदर से बनाई जाती है. सफेद चीनी को शोधन प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है, जिससे गुड़ निकल जाता है और शुद्ध सुक्रोज क्रिस्टल बचा रहता है.
 
सफेद चीनी बनाने की प्रक्रिया में गन्ने या चुकंदर से रस निकालना, उसे छानना और फिर सुक्रोज को क्रिस्टलीकृत करना शामिल है. गुड़ और अन्य अशुद्धियों को हटाने के लिए इसे कई चरणों में शुद्ध किया जाता है, जिसके परिणामस्वरूप इसका रंग सफेद और बनावट महीन होती है

भूरी चीनी कैसे बनाई जाती है?

भूरी चीनी में गुड़ होता है, जो या तो प्रसंस्करण के दौरान बरकरार रहता है या परिष्कृत सफेद चीनी में दोबारा मिलाया जाता है. जिससे इसका रंग, स्वाद और पोषक तत्व थोड़े अलग होते हैं. सफेद चीनी की तुलना में भूरी चीनी को कम प्रसंस्करण किया जाता है, जिससे यह अपने प्राकृतिक गुणों को बनाए रखने में सक्षम होती है.

सफेद चीनी और भूरे चीनी में पोषण संबंधी क्या अंतर है?

कैलोरी और कार्बोहाइड्रेट

दोनों प्रकार की चीनी में कैलोरी और कार्बोहाइड्रेट की मात्रा लगभग एक बराबर होती है. एक चम्मच सफेद या भूरी चीनी में लगभग 15-17 कैलोरी की मात्रा पाई जाती है.

खनिज पदार्थ

भूरी चीनी- इसमें गुड़ की उपस्थिति के कारण कैल्शियम, पोटेशियम, आयरन और मैग्नीशियम जैसे खनिजों की थोड़ी मात्रा पाई जाती है. वैसे तो इनकी मात्रा बहुत कम होती है, जिससे आपके दैनिक जीवन पर कोई खास प्रभाव नहीं पड़ता है.
 
सफेद चीनी- शोधन प्रक्रिया के कारण इनमें उपयुक्त खनिज पदार्थ नहीं पाए जाते हैं.
 
भूरी चीनी और सफेद चीनी दोनों तरह की चीनी का ग्लाइसेमिक इंडेक्स (जीआई) लगभग एक बराबर होता है, जो यह मापता है कि खाद्य पदार्थ कितनी जल्दी ब्लड शुगर लेवल को बढ़ाते हैं. ये दोनों ही रक्त में ग्लूकोज के स्तर को तेजी से बढ़ा सकते हैं.

MORE NEWS

Home > लाइफस्टाइल > ब्राउन शुगर vs सफेद चीनी: क्या सच में भूरी चीनी ज्यादा हेल्दी है? सेहत के लिए कौन बेहतर विकल्प

Written By: Vipul Tiwary
Last Updated: February 18, 2026 08:30:34 IST

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS