Live
Search
Home > लाइफस्टाइल > बिना नॉनवेज भी बनेगी जबरदस्त बॉडी: ये हैं प्रोटीन के टॉप 15 पावरफुल शाकाहारी स्रोत, हाई प्रोटीन वेज फूड्स

बिना नॉनवेज भी बनेगी जबरदस्त बॉडी: ये हैं प्रोटीन के टॉप 15 पावरफुल शाकाहारी स्रोत, हाई प्रोटीन वेज फूड्स

High Protein Foods: शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए शाकाहारी लोग इस प्रोटीन से लबालब खाद्य पदार्थों का सेवन कर सकते हैं. इससे उनके मांसपेशियों का सही विकास, एंजाइम और हार्मोन का निर्माण में कोई कमी नहीं होगी.

Written By: Vipul Tiwary
Last Updated: 2026-02-18 07:28:34

Mobile Ads 1x1
Protein Rich Foods: फिटनेस और हेल्दी लाइफस्टाइल के बढ़ते ट्रेंड के बीच हाई प्रोटीन युक्त शाकाहारी खाद्य पदार्थों की मांग तेजी से बढ़ रही है. पहले प्रोटीन का मुख्य स्रोत मांस-मीट, अंडा और मछली को माना जाता था, वहीं अब ज्यादा संख्या में लोग शाकाहारी चीजों की ओर रुख कर रहे हैं. पोषण विशेषज्ञों का मानना है कि बैलेंस्ड शाकाहारी डाइट के जरिए भी शरीर की दैनिक प्रोटीन आवश्यकता आसानी से पूरी की जा सकती है.

प्रोटीन क्यों जरूरी है?

प्रोटीन शरीर के लिए सबसे जरूरी पोषक तत्वों में से है, जो शरीर के ऊतकों के निर्माण, रिपेयर और रखरखाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है. सभी कोशिकाएं अपनी संरचना और कार्य के लिए प्रोटीन पर निर्भर करती है. इसलिए प्रोटीन आपके संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए जरूरी है.
  • प्रोटीन शरीर के किसी भी अंग की मांसपेशियां और ऊतकों के निर्माण के लिए बहुत जरूरी होता है.
  • प्रोटीन एंजाइम और हार्मोन के निर्माण में मदद करता है
  • शरीर के रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए जिम्मेदार होता है.
  • प्रोटीन आपके शरीर को आवश्यकता पड़ने पर ऊर्जा प्रदान करता है.

शरीर को कितनी प्रोटीन की जरूरत होती है?

प्रोटीन की जरूरत व्यक्ति की उम्र, शारीरिक मेहनत और हेल्थ जैसे कारकों पर निर्भर करता है. रोजाना प्रति किलोग्राम शरीर के वजन के हिसाब से –
  • वयस्कों के लिए 0.75 ग्राम प्रोटीन
  • एथलीट और सक्रिय व्यक्ति के लिए 1.2 से 2.0 ग्राम 
  • गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए ज्यादा प्रोटीन की जरूरत होती है.

शाकाहारी लोगों के लिए टॉप 15 प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ

  1. मूंगफली 
  2. दाल 
  3. राजमा 
  4. चना 
  5. सोयाबीन 
  6. टोफू 
  7. बादाम 
  8. पनीर 
  9. हंग कर्ड
  10. चिया सीड्स
  11. अलसी के बीज
  12. दूध 
  13. क्विनोआ 
  14. कुट्टू
  15. कद्दू के बीज
हर दिन एक ही प्रकार का प्रोटीन खाना सही नहीं है क्योंकि विभिन्न प्रोटीन के श्रोतों में अमीनो एसिड की मात्रा अलग-अलग होती है. सभी तरह के प्रोटीन बेहतर अवशोषण सुनिश्चित करते हैं. बदलाव करते हुए प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन शरीर में पोषक तत्वों की कमी को रोकती है.

MORE NEWS

Home > लाइफस्टाइल > बिना नॉनवेज भी बनेगी जबरदस्त बॉडी: ये हैं प्रोटीन के टॉप 15 पावरफुल शाकाहारी स्रोत, हाई प्रोटीन वेज फूड्स

Written By: Vipul Tiwary
Last Updated: 2026-02-18 07:28:34

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS