Live
Search
Home > लाइफस्टाइल > घर पर बनाइये रेस्टोरेंट जैसी बेक्ड ब्रोकोली एंड चीज़, बच्चे तो क्या बड़े भी हो जायेंगे ब्रोकली के फैन!

घर पर बनाइये रेस्टोरेंट जैसी बेक्ड ब्रोकोली एंड चीज़, बच्चे तो क्या बड़े भी हो जायेंगे ब्रोकली के फैन!

ब्रोकली और चीज की यह रेसिपी पश्चिमी देशों में एक पॉपुलर डिश है, जो वाइट सॉस, चीज और ब्रोकली को ओवन में बेक करके बनाया जाता है. यह क्रिस्पी टॉपिंग वाली चीज़ी डिश बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आती है.

Written By: Shivangi Shukla
Last Updated: February 14, 2026 16:08:41 IST

Mobile Ads 1x1

विटामिन सी, के और फाइबर से भरपूर ब्रोकली को अक्सर उसके स्वाद की वजह से इग्नोर कर दिया जाता है. इसलिए आज मैं ब्रोकली की ऐसी रेसिपी लेकर आई हूं जो खाने में इतनी टेस्टी है कि बच्चे तप क्या बड़े भी उंगलियां चाटते रह जाएंगे.  
ब्रोकली और चीज की यह रेसिपी पश्चिमी देशों में एक पॉपुलर डिश है, जो वाइट सॉस, चीज और ब्रोकली को ओवन में बेक करके बनाया जाता है. यह क्रिस्पी टॉपिंग वाली चीज़ी डिश बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आती है. इसे ब्रेड, चावल या रोटी के साथ सर्व करें या फिर इसे स्टार्टर के रूप में भी पेश किया जा सकता है.

आवश्यक सामग्री (1 बड़े प्लेट के लिए)

1 बड़ा ब्रोकली, फ्लोरेट्स में काट लें
नमक स्वादानुसार
उबलता पानी

चीज सॉस बनाने के लिए:

2 टेबलस्पून मक्खन
1 टेबलस्पून बारीक कटा लहसुन
2 टेबलस्पून मैदा (आल-पर्पस फ्लोर)
2 कप दूध
स्वादानुसार नमक
½ छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
⅛ छोटा चम्मच जायफल पाउडर
½ कप मोज़ेरेला चीज़ (ग्रेटेड)
¼ कप मोज़ेरेला चीज़ (टॉपिंग के लिए, ग्रेटेड) 

बनाने की विधि (स्टेप बाय स्टेप)

स्टेप 1: ब्रोकली तैयार करें
पानी को उबालें, इसमें नमक डालें. ब्रोकली के तने और फ्लोरेट्स डालकर 1 मिनट पकाएं, जब तक रंग चटकदार हरा न हो जाए. छानकर अलग रखें. (स्टीमर या माइक्रोवेव भी इस्तेमाल कर सकते हैं.) 

स्टेप 2: चीज़ सॉस बनाएं
पैन में मक्खन गर्म करें. लहसुन डालकर 10 सेकंड भूनें. मैदा छिड़कें और 1 मिनट भूनें. ठंडा दूध डालें, लगातार चलाते हुए गाढ़ा होने तक पकाएं. नमक, काली मिर्च और जायफल मिलाएं. ½ कप चीज़ डालकर पिघलने तक मिलाएं. कम आंच पर सॉस को पकाएं ताकि गांठें न पड़ें. 

स्टेप 3: बेक करें
बेकिंग डिश में ब्रोकली फैलाएं. ऊपर चीज़ सॉस डालें, इसके ऊपर एक्स्ट्रा चीज छिड़कें. 220°C प्रीहीट ओवन में हाई ब्रॉयल पर 10-15 मिनट बेक करें, जब तक डिश का कलर बबली और सुनहरा न हो जाए. गरम सर्व करें. 

नोट- आप ब्रोकली की जगह फूलगोभी, गाजर, मशरूम या मिक्स वेजिटेबल्स का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. 

MORE NEWS

Home > लाइफस्टाइल > घर पर बनाइये रेस्टोरेंट जैसी बेक्ड ब्रोकोली एंड चीज़, बच्चे तो क्या बड़े भी हो जायेंगे ब्रोकली के फैन!

Written By: Shivangi Shukla
Last Updated: February 14, 2026 16:08:41 IST

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS