6
Healthy street food: स्ट्रीट फूड का नाम सुनते ही स्वाद का ख्याल आता है, लेकिन सेहत को लेकर मन में अपराधबोध भी बना रहता है. हालांकि, एक फेमस हृदय रोग विशेषज्ञ का कहना है कि सही चुनाव किया जाए तो स्ट्रीट फूड भी हेल्दी हो सकता है. उन्होंने ऐसे पांच स्वादिष्ट और किफायती विकल्प के बारे में बताए हैं, जो हार्ट हेल्थ बनाए रखने के साथ आपकी जेब पर भी भारी नहीं पड़ेंगे.
जाने-माने हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. आलोक चोपड़ा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर बताया कि हेल्दी स्ट्रीट फूड साधारण, किफायती और बेहद संतोषजनक हो सकता है. उनके पोस्ट के आधार पर, तले हुए व्यंजनों के बजाय भुने हुए, भाप में पकाए गए या उबले हुए विकल्पों को चुनकरें, इससे आप हेल्दी डाइट भी ले सकते हैं.
हेल्दी स्ट्रीट फूड के विकल्प
भुना हुआ चना
भुना हुआ चना प्रोटीन और फाइबर का एक पावर हाउस है. यह वजन को कंट्रोल करने में सहायक है, आंतों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है और आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगने देता है. हार्ट की बात करें तो यह तैलिय पदार्थों से बहुत अच्छा है
लाइट भेल पुरी का विकल्प
मुरमुरा, कटी हुई सब्जियां और चटपटी चटनी से बनी हल्की भेल पुरी एक ताजगी भरा और लो फैट विकल्प होता है. यह फाइबर से भरपूर और आसानी से पचने वाला शाम का नाश्ता बन जाता है.
भुट्टा
भारतीय स्ट्रीट फूड में भुट्टा एक बेहतरीन नास्ता है. इस आंच पर पकाकर भी खाया जाता है और भाप में पकाकर भी खाया जाता है. यह एंटी ऑक्सीडेंट और फाइबर से भरपूर होता है.
शकरकंद चाट
शकरकंद एक हेल्दी स्ट्रीट फूड के विकल्प में आता है, जिसे अक्सर नींबू और मसालों के साथ चटपटी चाट के रूप में खाया जाता है. यह बीटा-कैरोटीन, फाइबर और विटामिन ए और सी से भरपूर होता है. तैलिय स्ट्रीट फूड की तुलना में शकरकंद चाट एक स्वास्थ्यवर्धक और उतना ही पेट भरने वाला माना जाता है.
उबले अंडे
अंडा प्रोटीन से भरपूर स्ट्रीट फूड होता है. उबले अंडे आपको कहीं भी स्ट्रीट स्टॉलों पर आसानी से मिल जाते हैं. इसमें प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है. ये मांसपेशियों को हेल्दी रखने, भूख को नियंत्रित करने में काफी मदद करते हैं.