<

अब चाय बनेगी और भी मजेदार! बस अपना लें दादी नानी का ये जादुई नुस्खा

Tea Masala Recipe: आज हम आपको दादी नानी के नुस्खे वाली मसाला चाय घर पर बनाने का तरीका बताएंगे.

Dadi Nani Nuskha For Chai Masala: जब भी हमें काम के दौरान नींद आती है तो मन में बस एक ही ख्याल आता है कि एक कप चाय हो जाए ताकि नींद खुल जाए. भारत में चाय सिर्फ एक पेय नहीं, बल्कि आदत और सुकून का जरिया है. आलास दुर करने से लेकर ठंडी शाम को गर्म बनाने के लिए चाय हर किसी के दिनचर्चा का हिस्सा है. लेकिन चाय का स्वाद सिर्फ दूध और पत्ती तक सीमित नहीं है, इसमें असली जान डालता है चाय का मसाला. ऐसे में आज हम दादी- नानी के पुराने नुस्खों वाली चाय मसाला के बारे में जानेंगे. जो कि उनके अनुसार, घर पर बने मसाले और सेहत से जुरा है.

चाय मसाला बनाने के लिए ज़रूरी सामग्री

चाय मसाला बनाने के लिए जरुरी सामग्री जो हमारी दादी- नानी इस्तेमाल किया करती थी. वह इस प्रकार है  10–12 लौंग, 12–14 हरी इलायची, 7–9 काली मिर्च के दाने, 2 बड़े चम्मच सौंफ, 1 इंच सूखा अदरक (सौंठ), 1 इंच दालचीनी की स्टिक, 5–8 तुलसी के सूखे पत्ते, 3–4 जायफल के टुकड़े

चाय मसाला बनाने की विधि 

1. सामग्री तैयार करें- सभी साबुत मसालों को अलग-अलग कर लें। सौंठ और जायफल अगर पहले से पाउडर रूप में हैं तो उन्हें अलग रख दें.

2. ड्राई रोस्ट करना- एक पैन को हल्का गर्म करें और उसमें सबसे पहले लौंग डालें. लगभग 2 मिनट तक धीमी आंच पर भूनें. खुशबू आते ही इन्हें एक प्लेट में निकाल लें. अब इसी तरह काली मिर्च, इलायची, दालचीनी, सौंफ और तुलसी के पत्तों को हल्का सेंक लें। ध्यान रखें कि मसाले जलें नहीं, सिर्फ खुशबू आने तक ही भूनें.

3. मसालों को ठंडा करना- सारे भुने हुए मसालों को पूरी तरह ठंडा होने दें.

4. पीसना- ठंडे हो चुके मसालों को मिक्सर या ग्राइंडर में बारीक पीस लें। पाउडर तैयार हो जाने पर इसमें सौंठ और जायफल का पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें। जिसके बाद चाय मसाला अच्छी तरह तैयार हो जाता है.

स्टोर करने का तरीका

अब बात करते है कि इसे स्टोर किस तरह करे तो  मसाले को हमेशा एयरटाइट कंटेनर में ही स्टोर करें. कंटेनर को ठंडी और अंधेरी जगह पर रखें, ताकि मसाले की खुशबू और असर लंबे समय तक बना रहे. मसाला निकालते समय गीले हाथ या चम्मच का उपयोग न करें. मसाले को खुले में ज्यादा देर तक रखने से इसका फ्लेवर उड़ सकता है.

चाय बनाने का सही तरीका

एक कप चाय में लगभग ¼ छोटा चम्मच चाय मसाला ही डालें. अगर आपको ज्यादा कड़क चाय पसंद है, तो स्वादानुसार मात्रा बढ़ा सकते हैं. ताजगी और फ्लेवर बढ़ाने के लिए चाय में ताजा अदरक भी डाली जा सकती है.

क्या हैं मसाला चाय पीने के  फायदे?

अब बात करते हैं कि मसाला चाय पीने से शरीर को क्या फायदे मिलते है.  लौंग और दालचीनी शरीर को गर्माहट देते हैं. इलायची और सौंफ पाचन सुधारते हैं. तुलसी और काली मिर्च इम्यूनिटी बढ़ाते हैं. सौंठ और जायफल गले और सर्दी-जुकाम में राहत देते हैं.

Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Share
Published by
Shristi S

Recent Posts

LPG-PNG Gas Price Today 6 April: एलपीजी-पीएनजी के दाम पर ग्लोबल असर! मिडिल ईस्ट संकट से राहत या महंगाई का झटका?

LPG-PNG Price Today: दिल्ली सरकार ने कमर्शियल LPG सिलेंडरों की सप्लाई के लिए नई शर्तें…

Last Updated: April 6, 2026 10:09:03 IST

Himachal Pradesh Gold Prices 18, 22 and 24 Carat Today: सोने की कीमतों में उलटफेर! हिमाचल में मुनाफा या जेब पर वार?

Himachal Pradesh Gold Price Today: वैश्विक परेशान के कारण दुनिया भर में सोने की कीमतों…

Last Updated: April 6, 2026 10:08:23 IST

ईरान पर कब हमला करेगा अमेरिका? ट्रंप ने तय कर दिया समय; पूरी दुनिया में मची हलचल

Donald Trump Announcement: ईरान और अमेरिका-इजराइल के बीच जारी जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड…

Last Updated: April 6, 2026 10:03:56 IST

Monday Special: सोमवार के खास टोटके, शिवलिंग पर जल में मिलाकर चढ़ाएं ये चीज, बरसेगी धन और खुशहाली

Somwar ke Totke: यदि आपके जीवन में समस्याएं बढ़ती ही जा रही है, तो सोमवार…

Last Updated: April 6, 2026 09:56:23 IST

Madhya Pradesh Gold Prices 18, 22 and 24 Carat Today: सोने ने फिर चौंकाया! मध्य प्रदेश में खरीदारी का मौका या खतरे का इशारा?

Madhya Pradesh Gold Price Today: सोने की कीमतों में आज-कल काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल…

Last Updated: April 6, 2026 09:53:25 IST

Gurgaon: हरियाणा के इस इलाके में रहते हैं? तो आज ही बदल लें घर, हुई ऐसी घटना; खरीदार को देने पड़ेंगे 4 करोड़

Haryana News: हरियाणा रेरा ने चिंटल्स इंडिया को चिंटल्स पैराडिसो में एक घर खरीदने वाले…

Last Updated: April 6, 2026 09:48:08 IST