Live
Search
Home > लाइफस्टाइल > आखिर क्या है ‘डिवोर्स डस्ट’ ट्रेंड, बॉडी ग्लिटर बना ‘सच का हथियार’? जानें कैसे करता है काम?

आखिर क्या है ‘डिवोर्स डस्ट’ ट्रेंड, बॉडी ग्लिटर बना ‘सच का हथियार’? जानें कैसे करता है काम?

इन दिनों सोशल मीडिया पर डिवोर्स डस्ट काफी ट्रेंड कर रहा है. लोग इसे एक्सपेरिमेंट की तरह और पार्टनर की चीटिंग का जरिया मान रहे हैं. हालांकि एक्सपर्ट्स इस बात को गल मान रहे हैं.

Written By: Deepika Pandey
Last Updated: February 21, 2026 18:23:21 IST

Mobile Ads 1x1

Divorce Dust Trend: सोशल मीडिया पर अक्सर कुछ अजीब और विवादित चीजें ट्रेंड होती रहती हैं. इन दिनों सोशल मीडिया पर ‘डिवोर्स डस्ट’ तेजी से ट्रेंड कर रहा है. ये अपने पार्टनर ककी वफादारी जांचने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला बॉडी ग्लिटर ट्रेंड है. इसे एक मजाकिया और शातिर अंदाज में ‘चीटिंग एक्सपोजर हैक’ कहा जा रहा है. ये रिश्तों में भरोसे की कमी और बढ़ते शक को दिखाता है. इस ट्रेंड को लोग मजेदार प्रयोग बता रहे हैं. यूजर्स इस ट्रेंड को रिश्तों में शक और अविश्वास बढ़ाने वाला खतरनाक ट्रेंड मान रहे हैं. इस नए ट्रेंड ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है. आइए जानते हैं इस ट्रेंड के बारे में…

क्या है डिवोर्स ट्रेंड?

जानकारी के अनुसार, डिवोर्स ट्रेंड में लोग अपने पार्टनर का लॉयलिटी टेस्ट लेते हैं. इसके लिए वे पार्टनर के शरीर, कपड़ों और सामान पर हल्का सा ग्लिटर लगा देते हैं. इसके जरिए वे ये देखते हैं कि क्या ये ग्लिटर किसी दूसरे इंसान को लगता है या नहीं?  अगर ये ग्लिटर किसी और के शरीर या कपड़ों पर दिखता है, तो वे इसे धोखा देने का संकेत मानते हैं. इसके बाद ये बेवफाई का मामला ब्रेकअप और तलाक तक पहुंच जाता है. इसके कारण इसको ‘डिवोर्स डस्ट’ कहा जा रहा है.

‘चीटिंग’ पकड़ने का आसान तरीका’

डिवोर्स डस्ट इन दिनों सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है. बहुत से यूजर्स इसे ‘चीटिंग’ पकड़ने का आसान तरीका’ मान रहे हैं. वहीं कुछ लोग इसे मजाक और एक्सपेरिमेंट के तौर पर इसका इस्तेमाल कर रहे हैं. वहीं बहुत से लोग इस ट्रेंड को बेहद गंभीरता से ले रहे हैं. इसके कारण ये सोशल मीडिया पर तेजी से ट्रेंड कर रहा है. वहीं एक्सपर्ट इस ट्रेंड को सही नहीं मानते. उनका कहना है कि इससे पार्टनर के बीच भरोसा कम हो सकता है और रिश्तों में शक हो सकता है.

MORE NEWS

Home > लाइफस्टाइल > आखिर क्या है ‘डिवोर्स डस्ट’ ट्रेंड, बॉडी ग्लिटर बना ‘सच का हथियार’? जानें कैसे करता है काम?

Written By: Deepika Pandey
Last Updated: February 21, 2026 18:23:21 IST

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS