Live
Search
Home > लाइफस्टाइल > सर्दियों में कम पानी पीना पड़ सकता है भारी, किडनी से लेकर हार्ट तक हो सकता है प्रभावित

सर्दियों में कम पानी पीना पड़ सकता है भारी, किडनी से लेकर हार्ट तक हो सकता है प्रभावित

Winter Dehydration: सर्दियों में अक्सर लोग कम पानी पीते हैं, जिसकी वजह से उन्हें कई तरह के परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. जानें, कम पानी पीना खतरनाक क्यों हो सकता है.

Written By: Vipul Tiwary
Last Updated: February 10, 2026 12:24:33 IST

Mobile Ads 1x1
Winter Dehydration: सर्दियों के मौसम में प्यास कम लगना कोई बड़ी बात नहीं है. ठंड के दिनों में लोग पानी पीना अक्सर कम कर देते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं. विशेषज्ञों के मुताबिक सर्दियों में कम पानी पीना सेहत के लिए बहुत खतरनाक साबित हो सकता है. पानी की कमी के कारण न केवल डिहाइड्रेशन की समस्या होता है, बल्कि किडनी स्टोन, मूत्र मार्ग में संक्रमण, कब्ज और कई अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा भी बना रहता है.

हृदय संबंधी समस्याएं

सर्दियों के दिनों में, शरीर खास अंगों के लिए तापमान मेंटेन के लिए त्वचा में मौजूद रक्त वाहिकाओं का उपयोग करके शरीर के गर्मी को कंट्रोल करने की कोशिश करती है, जिससे बीपी बढ़ सकता है और हृदय पर दबाव पड़ सकता है.  शरीर में पानी की कमी से ऐसी समस्याएं हो सकती है.

होंठ और त्वचा का सूखना

सर्दियों के दिनों में ठंडी हवा पहले ही शरीर की त्वचा की से नमी को छीन लेती हैं. और ऐसे में कम पानी का सेवन आपकी त्वचा को रूखी और बेजान बना सकती है. साथ ही आपके होठ फटने की समस्या भी हो सकती है.

गुर्दे की पथरी

जब आप पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन नहीं करते हैं, तो आपका किडनी ठीक से काम नहीं कर पाता हैं, जिससे किडनी स्टोन की संभावना बनी रहती है. और मूत्र पथ के संक्रमण जैसी कई समस्याएं हो सकती हैं. गंभीर मामलों में किडनी फेल की समस्या भी हो सकती है.

कब्ज

आंतें भोजन को पचाने के लिए और मल को नरम करने के लिए शरीर के पानी का इस्तेमाल करती है. आप आपके शरीर को पर्याप्त पानी नहीं मिल पाता है तो, इससे कब्ज, पेट में दर्द और ऐंठन जैसी समस्याएं हो सकती है. 

प्रतिरक्षा प्रणाली का कमजोर होना

यदि आपके शरीर में पानी की कमी है तो आपके शरीर के सेल्स ठीक से काम नहीं कर पाएंगे. और आपका शरीर सुचारू रूप से संचालित नहीं हो सकता है. ऐसे में पानी की वजह से आपका इम्यून सिस्टम कमजोर हो सकता है. और आपको कई तरह समस्याएं हो सकती है.

MORE NEWS

Home > लाइफस्टाइल > सर्दियों में कम पानी पीना पड़ सकता है भारी, किडनी से लेकर हार्ट तक हो सकता है प्रभावित

Written By: Vipul Tiwary
Last Updated: February 10, 2026 12:24:33 IST

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS