21
Fridge Food Safety: आजकल के व्यस्त जीवनशैली में लोग पका हुआ खाना फ्रिज में रखकर इस्तेमाल करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं, अगर खाना सही समय तक और सही तरीके से स्टोर न किया जाए, तो वही खाना आपकी सेहत के लिए जहर बन सकता है. ऐसे में यह जानना बहुत जरूरी है कि पका हुआ खाना फ्रिज में कितनी देर तक सुरक्षित रहता है और किन बातों का ध्यान रखना चाहिए. तो चलिए जानते हैं, फ्रीज में कौन सा खाना कितनी देर तक रखना सही है.
पकी हुई सब्जियां
क्या आप जानते हैं पकी हुई सब्जियों को कम से कम 6 से 7 दिनों तक फ्रिज में रख सकते हैं. ताजा के लिए इन्हें ढक कर रखें और लुक के साथ स्वाद बने रहने के लिए नमक और तेल के साथ पकाएं.
चावल और पास्ता
अच्छे से पके हुए चावल और पास्ता को यदि आप फ्रिज में रखना चाहते हैं तो आप उसे 3 से 4 दिनों तक रख सकते हैं. इन्हें ठंडा होने के तुरंत बाद फ्रिज रखें और अच्छी तरह से सीलबंद डिब्बे में रखना जरूरी है.
सूप
सूप को फ्रिज में रखने से पहले अच्छी तरह उबाल लें इसके बाद उसे ठंडा कर लें. इस आसान तरीके से रखने से सूप या शोरबा कम से कम 3 से 4 दिनों तक ताजा रख सकते हैं. बस ये ध्यान रखें की यह खाना ढक्कन से अच्छी तरह ढके हों.
मिठाई और दूध से बने स्वादिष्ट डिश
डेयरी उत्पादों से बने खाद्य पदार्थ जैसे कि मिठाइयां, पुडिंग को उचित रेफ्रिजरेशन के बाद 2-3 दिनों के भीतर खा लेना चाहिए नहीं तो यह खराब हो सकते हैं. डेयरी उत्पाद अन्य किसी भी खाद्य पदार्थ की तुलना में जल्दी खराब हो सकते है.
रेफ्रिजरेटर में खाना कैसे रखें.
आमतौर पर, पके हुए भोजन के बचे हुए भाग को फ्रिज में लगभग 5 से 7 दिनों तक स्टोर किया जा सकता है. इन खाद्य पदार्थ में बैक्टीरिया के पनपने से बचाने के लिए, इन्हें पकाने के तुरंत बाद, लगभग दो घंटे के भीतर, फ्रिज में खाना रखना बहुत जरूरी होता है. यदि आप उचित समय सीमा के अंदर बचे हुए खाना को फ्रीज में रख देते हैं, तो आप इन्हें लंबे समय तक सुरक्षित रखने और सेवन करने पर विचार कर सकते हैं.