261
Vitamin B12 sources: विटामिन B12 शरीर के लिए बेहद जरूरी पोषक तत्वों में से एक है, जो खासतौर पर नर्वस सिस्टम, ब्लड सेल्स और डीएनए निर्माण में मह्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. इसकी कमी से कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं. आइए जानते हैं विटामिन B12 के फायदे, विटामिन B12 की कमी के लक्षण और इसे किन खाद्य पदार्थों से प्राप्त किया जा सकता है.
विटामिन बी 12 क्या है?
विटामिन B12 शरीर को सुचारू रूप से चलाने के लिए बहुत जरूरी है. यह पानी में घुलनशील विटामिन होता है. जो पेट में अवशोषित होकर रक्त और कोशिकाओं में जाता है. यह आपके शरीर में प्राकृतिक रूप से नहीं बनता है, बल्कि इसे अन्य सोर्स के द्वारा लिया जाता है.
विटामिन बी 12 के फायदे क्या है?
शरीर के लिए विटामिन बी 12 क्यों जरूरी है.
- विटामिन बी 12 आपके शरीर में रेड ब्लड सेल और डीएनए का उत्पादन करता है. जिससे कि आपके पूरे शरीर में ऑक्सीजन सप्लाई होता है.
- मस्तिष्क के कार्यप्रणाली के लिए बहुत जरूरी होता है. इसकी कमी आपकी याददाश्त को प्रभावित करती है.
- विटामिन बी 12 आपको एनीमिया जैसी बीमारियों से बचाता है.
- गर्भवती महिलाओं के लिए विटामिन बी 12 बहुत जरूरी है. यह भ्रूण के मस्तिष्क और तंत्रिका तंत्र के सामान्य विकास के लिए मां से पर्याप्त मात्रा में बी12 की जरूरत होती है.
- विटामिन बी 12 आपके हड्डियों के हेल्थ के लिए बहुत जरूरी है. यह आपको ऑस्टियोपोरोसिस से बचाता है और हड्डियों के स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है.
- होमोसिस्टीन, अमीनो एसिड, हृदय रोग के बढ़ते जोखिम के प्रमुख कारणों में से एक है, जो विटामिन बी12 की गंभीर कमी होने पर आपके शरीर में होमोसिस्टीन का लेवल बढ़ता है.
- आपके शरीर के बालों, नाखूनों और त्वचा के सही विकास के लिए विटामिन बी 12 बहुत जरूरी है. क्योंकि यह कोशिकाओं के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.
विटामिन बी 12 की कमी के लक्षण क्या है?
- पीलापन
- जीभ में सूजन
- संक्रमण काबार-बार होना
- थकान, कमजोरी, चक्कर और सुस्ती आना
- हाथ-पैर में झनझनाहट या सुन्नपन
- याददाश्त कमजोर होना
- डिप्रेशन
- मूड स्विंग्स
- भूलने की समस्या
विटामिन B12 के प्राकृतिक स्रोत क्या है?
सूखे मेवे (ड्राई फ्रूट्स)
मूंगफली, बादाम, ब्रोकली, मशरूम, टोफू आदि
डेयरी प्रोडक्ट
दूध, दही, छाछ, पनीर, चीज
नॉन वेजिटेरियन आइटम्स
अंडा, चिकन, मछली, मटन, बीफ, पोर्क आदि