Funny Holi Jokes in Hindi: इस बार रंगों वाली होली कल यानी 4 मार्च को है. होली के दिन लोग एक दूसरे को रंग (Colours) लगाते हैं और सारे गिले शिकवे भूलकर गले मिलते हैं. साथ ही एक दूसरे के साथ जमकर नाचते-गाते हैं और मजाक (Fun) करते हैं. हंसना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है. यही वजह है कि, हेल्थ एक्सपर्ट भी खुश रहने की सलाह देते हैं. मजेदार ‘जोक्स की खुराक’ से माहौल खुशनुमा हो जाता है. आपकी हंसी थेरेपी का काम करती है. इसीलिए हम आपकी सेहत का ख्याल रखते हुए आपके लिए कुछ वायरल मजेदार चुटकुले लेकर आते हैं. इन जोक्स को पढ़कर आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे. तो चलिए होली के मौके पर शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सफर…
हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देंगे ये वायरल जोक्स
संता- अगर आपके के पास शोले फिल्म के गब्बर सिंह का नंबर हो, तो कृपया उसे बता देना.
बंता- इतने खतरनाक डाकू का नंबर क्यों चाहिए आपको?
संता- इस बार होली 4 मार्च को है… बार-बार पूछता रहता है कब है होली…?
एक भयानक सत्य… सच्चा दोस्त कभी गद्दारी नहीं करता, लेकिन होली के दिन अपन असली रूप दिखा ही जाता है… इसलिए सतर्क रहें…
आज होली है, सोच रहा हूं दारू छोड़ दूं आज होली है सोच रहा हूं- दारू छोड़ दूं… लेकिन किसके पास? सभी दोस्त गद्दार हैं, होली के पहले ही पी जाएंगे…
जो लोग- बुरा न मानो, होली है ये कहकर आप पर रंग डाल जाते हैं दिवाली आने पर आप भी बुरा न मानो, दिवाली है कहकर उन पर बम डाल देना…
एक साधू था, उसे गाने का बहुत शौक था लेकिन उसकी आवाज बहुत बुरी थी होली के दिन भांग पीकर वह अपनी फटी हुई आवाज में गाना गाने लगा, महबूबा महबूबा.. गाना गाते हुए वह बेचारा भांग के नशे में नाले में जा गिरा फिर नाले से उसकी आवाज आई मैं डूबा, मैं डूबा, अरे कोई तो बचाओ में डूबा मैं डूबा….
लड़का- हर संडे के दिन तुम्हारे चेहरे पर रंग क्यों लगा होता है.
लड़की- अरे मैं हर संडे होली खेलती हूं…
लड़का- क्यों ?
लड़की- अरे हमारे स्कूल में टीचर ने बताया है कि Sunday मतलब Holi Day…..
पड़ोसन के साथ होली खेलते वक्त ध्यान रखें वरना, बगैर रंग डाले ही पत्नी आपका गाल लाल कर सकती है… जनहित में जारी!